एक्सप्लोरर

IPL 2024: ऑरेंज कैप के करीब पहुंचे ट्रेविस हेड, दिल्ली की हार से बदली प्वाइंट्स टेबल, जानें ताज़ा अपडेट

IPL 2024: इस जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के 7 मैचों में 10 प्वॉइंट्स हो गए हैं. अब सनराइजर्स हैदराबाद प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज हो गई है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है.

IPL 2024 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया है. ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स के सामने 267 रनों का लक्ष्य था, लेकिन 19.1 ओवर में महज 199 रनों पर सिमट गई. इस तरह पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 67 रनों से बड़ी जीत हासिल की. वहीं, इस जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के 7 मैचों में 10 प्वॉइंट्स हो गए हैं. अब सनराइजर्स हैदराबाद प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज हो गई है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरे जबकि चेन्नई सुपर किंग्स चौथे पायदान पर खिसक गई है.

वहीं, ट्रेविस हेड ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. ट्रेविस हेड के 6 मैचों में 324 रन हैं. जबकि पहले नंबर पर काबिज विराट कोहली के 7 मैचों में 361 रन है. इस तरह विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच 37 रनों का फासला रह गया है. इसके बाद क्रमशः रियान पराग, रोहित शर्मा और केएल राहुल हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद कितनी बदली प्वॉइंट्स टेबल?

बहरहाल, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के 8 मैचों में 6 प्वॉइंट्स हैं. वहीं, ऋषभ पंत की टीम प्वॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर खिसक गई है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स की हार का फायदा मुंबई इंडियंस को हुआ है. अब हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस छठे नंबर पर पहुंच गई है. हालांकि, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बराबर 6-6 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट बेहतर है.

प्वॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स का दबदबा बरकरार

वहीं, राजस्थान रॉयल्स का प्वॉइंट्स टेबल में दबदबा बरकरार है. संजू सैमसन की अगुवाई वाली राज्सथान रॉयल्स के 7 मैचों में 12 प्वॉइंट्स हैं. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद दूसरे नंबर पर है. फिर केकेआर, सीएसके और लखनऊ सुपर जाएंट्स क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर काबिज है. बाकी टीमों की बात करें तो गुजरात टाइटंस 7 मैचों में 6 प्वॉइंट्स के साथ आठवें पायदान पर है. पंजाब किंग्स 7 मैचों में 4 प्वॉइंट्स के साथ नौवें नंबर पर है. जबकि फाफ डु प्लेसी की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 मैचों में 2 प्वॉइंट्स के साथ दसवें नंबर पायदान पर है.

ये भी पढ़ें-

Asian Olympic Qualifiers: विनेश फोगाट ने हासिल किया पेरिस ओलिंपिक का कोटा, 5 मिनट के अंदर विपक्षी पहलवान को किया चित

DC vs SRH: जैक फ्रेजर मैकगर्क ने महज 15 गेंदों पर बनाई फिफ्टी, क्रिस मॉरिस का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget