एक्सप्लोरर

IND vs BAN: 'लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन छोड़ो, पंत को पिच पर भेजो', रोमांचक हुए ढाका टेस्ट के लिए गावस्कर की सलाह

Mirpur Test: भारत और बांग्लादेश के बीच मीरपुर में खेला जा रहा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर है. चौथे दिन की शुरुआत से पहले सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को महत्वपूर्ण सलाह दी है.

Sunil Gavaskar on Mirpur Test: मीरपुर टेस्ट रोमांचक मोड़ पर है और यहां भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को लेकर खूब सवाल उठ रहे हैं. इस टेस्ट की पहली पारी में लाजवाब पारियां खेलने वाले ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को निर्धारित बैटिंग ऑर्डर पर न भेजते हुए अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. इस टेस्ट में टीम इंडिया की हालत भी पतली है. बांग्लादेश के खिलाफ जीत के लिए उसे 145 रन का लक्ष्य मिला है लेकिन वह 45 रन पर ही अपने 4 विकेट गंवा चुकी है.

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने जैसे ही 12 रन पर दो विकेट गंवाए तो नंबर-4 पर उतरने वाले विराट कोहली की जगह अक्षर पटेल को क्रीज पर भेजा गया. इसके बाद जब भारत ने दो और विकेट गंवाए तो छठे नंबर पर जयदेव उनादकट को उतार दिया गया. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 45 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए. ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रोमांचक मोड़ पर पहुंच गए इस मैच के लिए भारतीय टीम प्रबंधन को एक सलाह दी है.

'अगला बल्लेबाज आउट हो तो पंत को ही भेजो'
गावस्कर ने कहा है कि अब भारतीय टीम को लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन की ओर देखना छोड़ देना चाहिए और फौरन अगले बल्लेबाज के लिए ऋषभ पंत को मैदान पर पहुंचाना चाहिए. फिलहाल बाएं हाथ के बल्लेबाज अक्षर पटेल और दाएं हाथ के बल्लेबाज जयदेव उनादकट क्रीज पर हैं लेकिन गावस्कर का कहना है कि अगर अब कोई भी आउट होता है तो पंत को ही भेजा जाना चाहिए. फिर चाहे दो बाएं हाथ के बल्लेबाज (अक्षर और पंच) क्रीज पर मौजूद हो.

मीरपुर टेस्ट में चौथे दिन चरम पर होगा रोमांच
मीरपुर में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहली पारी में बांग्ला टीम ने 227 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी 314 रन पर खत्म हुई. पहली पारी के आधार पर मिली 87 रन की लीड के बाद भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को दूसरी पारी में महज 231 रन पर समेट दिया. इस तरह भारतीय टीम को जीत के लिए महज 145 रन का लक्ष्य मिला. हालांकि टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक महज 45 रन पर 4 विकेट गंवा दिए. अब आखिरी दिन भारत को 100 रन और बनाने हैं, जबकि उसके हाथ में 6 विकेट बाकी हैं. यहां स्पिनर्स को अब बहुत ज्यादा मदद मिल रही है.

यह भी पढ़ें...

IPL Auction 2023: ऑक्शन में 25 से कम उम्र के खिलाड़ियों पर खूब लुटाया गया पैसा, 35+ वाले महज 5 खिलाड़ी बिके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget