एक्सप्लोरर

इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी की ऋषभ पंत को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, कहा- भविष्य में बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान

आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है. उन्हें श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में टीम का कप्तान बनाया गया था.

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत को लेकर एक भविष्यवाणी की है, जिसके मुताबिक भविष्य में पंत भारतीय टीम के कप्तान बन सकते हैं. श्रेयस अय्यर चोट के कारण IPL 2021 से बाहर हो गए थे, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत को सौंपी गई थी.  पंत ने बल्लेबाजी के अलावा अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया है. उनकी अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स की टीम आठ में से छह मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर थी, लेकिन कोरोनावायरस के कारण आईपीएल के इस सीजन को अनिश्चित काल के लिये स्थगित कर दिया गया. 

एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के लिए सुनील गावस्कर ने एक कॉलम लिखा है, जिसमें उन्होंने ऋषभ पंत की कप्तानी की जमकर तारीफ की है. उनका मानना है कि पंत भविष्य में बेहतरीन कप्तानों में शुमार हो सकते हैं. गावस्कर ने लिखा कि पंत की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. उनमें सीखने की ललक है और वह बेहतरीन कप्तान साबित होंगे. 

आईपीएल 2021 को कोरोनावायरस के कारण बीते 4 मई को स्थगित कर दिया गया था. इससे पहले आईपीएल में 29 मैच खेले गए. दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो इस बार श्रेयस अय्यर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे जिसके बाद ऋषभ पंत को कप्तान बनाया गया था. ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने 8 में से 6 मैच जीतकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया. 

पंत ने बेहतरीन कप्तानी के अलावा शानदार बल्लेबाजी भी की. उन्होंने आठ पारियों में 131 के स्ट्राइक रेट से 213 रन बनाए. कई बार उन्होंने दिल्ली को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. अब तक ऋषभ पंत की कप्तानी और बल्लेबाजी की कई दिग्गज तारीफ कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget