एक्सप्लोरर

विश्वकप के लिए ये है सुनील गावस्कर की 'टीम इंडिया', रिषभ पंत बाहर

दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी विश्वकप के लिए अपनी 15 खिलाड़ियों की टीम का एलान कर दिया है.

पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर न्यूज़ीलैंड को उसके घर में धूल चटाने के बाद अब टीम इंडिया 24 फरवरी से घरेलू मैदान पर कंगारू टीम का सामना करने के लिए तैयार है. लेकिन ये सीरीज़ विश्वकप के लिहाज़ से भी बहुत अहम है क्योंकि इन 5 मैचों की वनडे सीरीज़ के बाद भारतीय टीम को अंतराष्ट्रीय स्तर पर सीधे विश्वकप के लिए उतरना है.

भले ही भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन को मैदान पर देखकर लगता हो कि टीम इंडिया विश्वकप के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिर भी जब विश्वकप के लिए अंतिम 15 चुनने की बात आती है तो किसी ना किसी खिलाड़ी को लेकर पेंच फंसा हुआ नज़र आता है.

लेकिन विश्वकप की तारीख को नज़दीक आता देख अब दिग्गज़ों ने अपने-अपने प्लेइंग इलेवन बताने शुरु कर दिए हैं. हाल ही में शेन वॉर्न के बाद अब दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी विश्वकप के लिए अपनी 15 खिलाड़ियों की टीम का एलान कर दिया है.

इंडिया टुडे ग्रुप के खास शो में गावस्कर ने अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी. जिसमें उन्होंने युवा विकेटकीपर रिषभ पंत को टीम से बाहर रखा है. हाल ही में शेन वॉर्न ने अपनी टीम में रिषभ पंत को रखने की बात कही थी. लेकिन इस विश्व विजेता स्टार की टीम में पंत की जगह नहीं बनती. लेकिन उन्होंने दिनेश कार्तिक को बौतर ओपनर आज़माने की सिफारिश की है. हालांकि उन्होंने साथ ही ये भी कह दिया कि किसी एक खिलाड़ी के लिए एक स्लॉट पर फिक्स होने की ज़रूरत भी नहीं है.

गावस्कर ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ में भारत को पूरी ताकत और उसी पूरी टीम के साथ उतरना चाहिए जिसे विश्वकप में खेलना है. गावस्कर ने साथ ही कहा कि उनके लिए 13 खिलाड़ियों की टीम एकदम तय है. जबकि 14वें खिलाड़ी का नाम भी उन्होंने साफ कर दिया. लेकिन जो 15वां खिलाड़ी होगा यानि चौथे गेंदबाज़ की जंग में गावस्कर के पास भी अभी सही विकल्प नहीं है.

गावस्कर ने कहा कि खलील अहमद अभी उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. अभी उन्हें और मोहम्मद सिराज को और भी अधिक सुधार की ज़रूरत है. हालांकि उन्होंने उमेश यादव या जयदेव उनादकट में से एक के विश्वकप की टीम में जाने से इन्कार नहीं किया. गावस्कर ने भले ही 15वें खिलाड़ी के तौर पर उनादकट का नाम साफ-साफ ना लिया हो लेकिन उन्होंने कहा कि उनादकट बतौर बाएं के हाथ गेंदबाज़ के तौर पर टीम के साथ जा सकते हैं.

आइये एक नज़र में जानें कैसी है विश्वकप के लिए गावस्कर की टीम:
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अंबाती रायडू, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, युजवेन्द्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, विजय शंकर, 15वें नंबर पर चौथा तेज़ गेंदबाज़.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने लिया बड़ा फैसला, लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने लिया बड़ा फैसला, लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अब न्यूजीलैंड का क्या होगा? 3 हार के बाद 2 स्टार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर
अब न्यूजीलैंड का क्या होगा? 3 हार के बाद 2 स्टार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget