एक्सप्लोरर

IND vs AUS: रवींद्र जडेजा के बार-बार नो बॉल फेंकने पर भड़के सुनील गावस्कर, पूछ डाला यह बड़ा सवाल

Ravindra Jadeja: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में रवींद्र जडेजा अब तक 8 नो-बॉल फेंक चुके हैं. महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इसे चिंता का विषय बताया है.

Indore Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन रवींद्र जडेजा ने बैक टू बैक तीन बड़ी गलतियां की थी. पहली तो यह कि उनकी एक गेंद पर मार्नस लाबुशेन आउट हो गए थे लेकिन यह गेंद नो-बॉल करार दी गई और बाकी दो गलतियां यह कि उन्होंने दो रिव्यू खराब कर दिए. यह तीनों गलतियां जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के 5 ओवर के अंदर ही कर डाली थी. यह गलतियां टीम इंडिया पर बहुत भारी पड़ी और मैच में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत हो गई. जडेजा की इन गलतियों पर पहले दिन के खेल के बाद पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर भड़क उठे.

मैच के पहले दिन के खेल के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, 'मैं यहां नो-बॉल पर बात करना चाहूंगा. आप बार-बार यह गलती नहीं कर सकते, खासकर तब जब आप एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं और स्पिनर हैं. आपको क्रीज के अंदर रहकर ही बॉलिंग करनी होगी.' बता दें कि इस सीरीज में जडेजा अब तक 8 नो-बॉल फेंक चुके हैं.

गावस्कर ने कहा, 'जब आप शाम को इंटरव्यू के लिए आते हैं तो आप कहते हैं कि आप वह करना पसंद करते हैं जो आपके नियंत्रण में हैं. नो बॉल नहीं फेंकना भी आपके नियंत्रण में हैं तो फिर ऐसा क्यों हुआ? इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? यह जिम्मेदारी या तो गेंदबाज को लेनी होगी या गेंदबाजी कोच को. इस सीरीज के तीन मुकाबलों में यह कई बार हो चुका है.'

इस तरह भारी पड़ी जडेजा की गलतियां
जडेजा ने नो-बॉल पर लाबुशेन को तब आउट किया था, जब वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. अगर यह नो-बॉल नहीं होती तो लाबुशेन और ख्वाजा के बीच 96 रन की साझेदारी नहीं होती और भारतीय टीम 15 रन के भीतर ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट चटकाकर कंगारू टीम पर दबाव बना सकती थी. इसके बाद अगर जडेजा दो रिव्यू खराब नहीं करते तो भारतीय कप्तान 11वें ओवर में अश्विन की गेंद पर लाबुशेन को एलबीडब्ल्यू नहीं देने पर जरूर रिव्यू लेते और तब भारतीय टीम को जरूर विकेट मिल जाता. बहरहाल, पहले दिन के खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी के आधार पर 47 रन की लीड ले चुकी है और उसके हाथ में अभी भी 6 विकेट बाकी हैं.

यह भी पढ़ें...

Indore Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया का चौथा सबसे छोटा स्कोर, एक और शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
IND Vs SL: श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget