एक्सप्लोरर

गावस्कर ने बनाई भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन, जानें किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह

दुनिया के सबसे बेहतरीन ओपनरों में शामिल सुनील गावस्कर ने इस टीम में खुद को शामिल नहीं किया और वीरेंद्र सहवाग को टीम का ओपनर बनाया. साथ ही उन्होंने कपिल और इमरान दोनों को शामिल किया.

भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है. दोनों टीमों के बीच हमेशा कड़ी टक्कर रही. भारत के पास हमेशा से शानदार बल्लेबाज रहे जबकि पाकिस्तान के पास बेहतरीन गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों रहे. अक्सर इस तरह की बातें की जाती रही हैं कि अगर दोनों देशों की टीम बनाई जाए तो भारत के बेहतरीन बल्लेबाज और पाकिस्तान के शानदार गेंदबाज उसमें शामिल किए जा सकते हैं. अब भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने दोनों देशों की एक प्लेइंग इलेवन बनाई है, लेकिन इसमें खुद को जगह नहीं दी.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने गावस्कर ने लंबे समय तक पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट खेला और फिर दोनों टीमों के बीच हुए कई मुकाबलों में कॉमेंट्री भी की. ऐसे में गावस्कर ने दोनों देशों के खिलाड़ियों को मिलाकर एक टेस्ट प्लेइंग इलेवन बनाई.

ड्रेसिंग रूम में होती जमकर मौज

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा के साथ सोनी टेन चैनल के शो ‘पिट स्टॉप’ के दौरान ये टीम बनाई. इस टीम में गावस्कर ने पाकिस्तान के महान बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद और जहीर अब्बास को जगह दी, जबकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, गुंडप्पा विश्वनाथ जैसे दिग्गजों को शामिल किया.

इस टीम के बारे में बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि पता नहीं ये टीम कभी खेल पाती या नहीं लेकिन ड्रेसिंग रूम में जमकर मजाक होता. उन्होंने कहा कि इस टीम को ड्रेसिंग रूम से निकालना मुश्किल होता.

कपिल-इमरान को जगह

क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ओपनरों में शामिल गावस्कर ने हालांकि खुद को टीम में शामिल नहीं किया और भारत के तूफानी पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग को इस टीम का ओपनर बनाया. सहवाग के साथ उन्होंने महान पाकिस्तानी बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद को शामिल ओपनर बनाया.

इस टीम में गावस्कर ने दोनों टीमों के दिग्गज ऑलराउंडर और वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव और इमरान खान को भी शामिल किया. वहीं गावस्कर ने वसीम अकरम को टीम का मुख्य तेज गेंदबाज बनाया.

गावस्कर की इंडिया-पाकिस्तान इलेवन

वीरेंद्र सहवाग, हनीफ मोहम्मद, जहीर अब्बास, सचिन तेंदुलकर, गुंडप्पा विश्वनाथ, कपिल देव, इमरान खान, सैय्यद किरमानी, वसीम अकरम, अब्दुल कादिर और भगवद चंद्रशेखर.

ये भी पढ़ें

सचिन के ODI दोहरे शतक पर स्टेन का दावा- 190 के स्कोर पर अंपायर ने डर के कारण नहीं दिया था आउट

युवराज के चैलेंज पर मास्टर ब्लास्टर सचिन का करारा जवाब, आंखों पर पट्टी बांधकर पूरा किया टास्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
WTC फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
EXCLUSIVE: 'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget