एक्सप्लोरर

सचिन के ODI दोहरे शतक पर स्टेन का दावा- 190 के स्कोर पर अंपायर ने डर के कारण नहीं दिया था आउट

सचिन तेंदुलकर ने ग्वालियर वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 200 रन बनाए थे. सचिन वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज थे. भारत ने उस मैच में बड़ी जीत दर्ज की थी.

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट इतिहास में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए. सबसे ज्यादा रन से लेकर सबसे ज्यादा शतक तक, सैकड़ों रिकॉर्ड सचिन ने बनाए. इनमें से ही एक रिकॉर्ड था वनडे में दोहरे शतक का. 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में सचिन वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे. हालांकि साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने दावा किया है कि उन्होंने सचिन को 200 से पहले ही आउट कर दिया था, लेकिन अंपायर ने डर के कारण आउट नहीं दिया था. क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक स्टेन ने कहा है कि उस मैच में उन्होंने सचिन को 190 रन के आस-पास आउट कर दिया था, लेकिन अंपायर इयान गोउल्ड ने फैसला उनके पक्ष में नहीं दिया. अंपायर को लग गया था डर स्टेन ने ये बात स्काय स्पोर्ट्स के एक चैट शो में कही. इस शो में उनके साथ इस पीढ़ी के एक और बेहतरीन तेज गेंदबाज इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन भी मौजूद थे, जहां दोनों ने अपने करियर पर बातें की. इस दौरान ग्वालियर वनडे के बारे में बात करते हुए स्टेन ने कहा, “तेंदुलकर ने ग्वालियर में हमारे खिलाफ वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक बनाया. मुझे याद है कि वह 190 के आस-पास थे, तब मैंने उन्हें LBW कर दिया था. इयान गोउल्ड उस वक्त अंपायर थे और उन्होंने नॉट आउट दिया था.” स्टेन ने गोउल्ड से अपनी बातचीत को याद करते हुए बताया, “मैंने उनसे पूछा कि तुमने नॉट आउट क्यों दिया? वो सीधे सीधे आउट था. और उनका इशारा था- देखो दोस्त. अपने चारों ओर देखो. अगर मैंने आउट दिया तो मैं वापस अपने होटल नहीं लौट सकूंगा.” सचिन को खराब गेंद नहीं डाल सकते सचिन ने उस मैच में 200 रन बनाए और आखिर तक आउट नहीं हुए. भारत ने उस मैच में 401 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को आसानी से हरा दिया. सचिन के बारे में बात करते हुए स्टेन ने कहा कि वो इतने शानदार थे कि आप उन्हें एक भी खराब गेंद नहीं डालना चाहते, क्योंकि वो आपको आसानी से चौका जड़ देते थे. ये भी पढ़ें

लॉकडाउन के बावजूद टीम इंडिया करेगी ट्रेनिंग, लेकिन विराट- रोहित नहीं हो पाएंगे शामिल, जानें कारण

केविन पीटरसन ने इस खिलाड़ी को चुना वर्तमान का सबसे महान क्रिकेटर, बताया- सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
3 टी20 के लिए अफगानिस्तान का दौरा करेगी टीम इंडिया? दिल्ली में खेले जाएंगे सभी मैच
3 टी20 के लिए अफगानिस्तान का दौरा करेगी टीम इंडिया? दिल्ली में खेले जाएंगे सभी मैच
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget