एक्सप्लोरर

IND vs NZ: सेमीफाइनल मैच में पिच बदलने की बात करने वाले लोगों की सुनील गावस्कर ने लगाई क्लास, कहा- "ये सब बेवकूफ बकवास..."

IND vs NZ Semi-Final Match: भारत ने 70 रनों से मैच जीतकर फाइनल मैच में प्रवेश किया, जिसके बाद सुनील गावस्कर ने उन सभी लोगों को करारा जवाब दिया है, जो मैच से पहले पिच बदलने की बात कर रहे थे.

ICC Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल में पहुंच गई है. इस मैच में भारत ने पहले 397 रन बनाए और फिर न्यूज़ीलैंड की टीम 327 रन पर ऑल-आउट हुई. वानखेड़े स्टेडियम की इस पिच पर कुल मिलाकर 700 से ज्यादा रन बने, लेकिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर इस मैच के शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर कुछ लोग पिच बदलने की बात कर रहे थे.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स, और फिर उसे पढ़ने वाले लोगों ने ऐसा दावा किया था कि भारत ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पिच को स्पिन फ्रैंडली बनवाया है, ताकि धीमी पिच पर भारतीय स्पिनर्स को मदद मिले और भारतीय टीम को जीत. हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ. वानखेड़े स्टेडियम की पिच बिल्कुल फ्लैट निकली, जिसपर 700 से ज्यादा रन बने. वहीं, पूरे मैच में कुल 14 विकेट गिरे, जिनमें से स्पिनर को सिर्फ एक विकेट मिला, वो भी कुलदीप यादव का आखिरी ओवर था. वहीं, तेज गेंदबाजों ने ही बाकी सभी 13 विकेट चटकाए.

सुनील गावस्कर ने पिच बदलने की बात करने वाले लोगों को लताड़ा

इस मैच के खत्म होने के बाद टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले और भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने उन सभी लोगों को लताड़ा, जो पिच विवाद की झूठी कहानी फैला रहे थे. मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए गावस्कर ने कहा कि, "वे सभी बेवकूफ जो पिच बदलने की बात कर रहे थे, अब रुक जाओ. भारतीय क्रिकेट पर आरोप लगाना बंद करो. कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कुछ भी बातें फैला दी हैं. यह सब बकवास है. पिच वही थी, और अगर बदली भी होती तो दोनों टीम के लिए टॉस से पहले वही थी. दो पारियों के बीच में पिच पर कोई बदलाव नहीं किया गया है और नाही टॉस होने के बाद कोई बदलाव किया गया है."

 

गावस्कर ने पिच बदलने वाले लोगों को लताड़ते हुए आगे कहा कि, "अच्छी टीम किसी भी पिच पर खेलती है, और जीतती है, और यदि आप एक अच्छी टीम है, तो आप उस पिच पर खेलते और जीतते हैं. भारत ने ऐसा करके दिखाया है, इसलिए पिचों के बारे में फालतू बात करना बंद करो. ये लोग पहले से ही अहमदाबाद के बारे में बात करने लगे हैं, जबकि अभी तक दूसरा सेमीफाइनल हुआ भी नहीं है, और वो लोग अहमदाबाद की पिच बदलने की बात कर रहे हैं, नॉनसेंस."

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: डेरिल मिचेल और केन विलियमसन ने पैदा कर दी थीं जीत की उम्मीदें, फिर शमी ने चकनाचूर किया न्यूजीलैंड का सपना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget