एक्सप्लोरर

IND vs NZ: मिचेल और विलियमसन ने पैदा कर दी थीं जीत की उम्मीदें, फिर शमी ने चकनाचूर किया न्यूजीलैंड का सपना

IND vs NZ: भारत ने न्यूज़ीलैंड को सेमीफाइनल में 70 रनों से हरा दिया. इस जीत में मोहम्मद शमी ने 7 विकेट लेकर बेहद खास भूमिका निभाई, क्योंकि एक वक्त न्यूज़ीलैंड जीत की ओर बढ़ चुकी थी.

ICC Cricket World Cup 2023: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 70 रनों से हरा दिया है. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 397 रन बना लिए थे. भारत के इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड ने शुरुआत में दो विकेट जरूर गवाएं, लेकिन उसके बाद कप्तान केन विलियमसन और डैरिल मिचेल ने न्यूज़ीलैंड को मैच में वापसी कराई और तीसरे विकेट के लिए 181 रनों की एक शानदार साझेदारी कर दी. 

मोहम्मद शमी ने बदला मैच

न्यूज़ीलैंड ने 32.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना लिए थे, लेकिन उसके बाद फिर मोहम्मद शमी ने केन विलियमसन का विकेट लेकर न्यूज़ीलैंड की उस साझेदारी को तोड़ा और टीम इंडिया को जीत की ओर मोड़ दिया. उसके बाद डैरिल मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत की तरफ ले जाने की कोशिश की. डैरिल मिचेल ने 119 गेंदों में 134 रनों की पारी खेली. डैरिल मिचेल क्रैंप्स के बावजूट अपनी टीम को जीत की ओर लेकर जा रहे थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने उन्हें भी पवेलियन की ओर भेज दिया. इस मैच में शमी ने 9.5 ओवर में 57 रन देकर 7 विकेट चटकाए और इस वर्ल्ड कप में 23 विकेटों के साथ सबसे ज्यादा विकेट भी हासिल कर लिए.

इसके अलावा मोहम्मद शमी ने इस मैच में वर्ल्ड कप में सबसे तेज 50 विकेट लेने का कीर्तिमान भी रच दिया है. मोहम्मद शमी की इस खतरनाक गेंदबाजी की वजह से न्यूज़ीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह से भारत ने इस सेमीफाइनल मैच में न्यूज़ीलैंड को 70 रनों से हराकर ना सिर्फ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली बल्कि न्यूज़ीलैंड से 2019 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया. अब देखना होगा कि फाइनल मैच में मोहम्मद शमी कैसा प्रदर्शन करते हैं.

यह भी पढ़ें: 'सचिन ने 21 सालों तक देश का भार उठाया और अब...', विराट ने 12 साल पहले जो कहा, वो कर दिखाया

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget