एक्सप्लोरर

सुनील गावस्कर ने शेन वॉर्न को महान मानने से किया था इनकार, अब वीडियो पोस्ट के जरिए दी सफाई

सुनील गावस्कर ने एक इंटरव्यू के दौरान शेन वॉर्न को महान मानने से इनकार कर दिया था. अब उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है.

शेन वॉर्न इस दुनिया को छोड़कर जा चुके है. क्रिकेट जगत में उनके निधन पर अब तक शोक की लहर है. इन सब के बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को शेन वॉर्न पर की गई एक टिप्पणी के लिए जमकर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा. दरअसल, सोमवार को गावस्कर ने एक इंटरव्यू के दौरान शेन वॉर्न को महान मानने से इनकार कर दिया था. उनके इस बयान की जब खूब आलोचना होने लगी तो देर शाम उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने बयान पर सफाई दी.

गावस्कर ने कहा, 'क्रिकेट के लिए पिछला हफ्ता बहुत ही दर्दभरा रहा. हमने रॉडनी मार्श और शेन वॉर्न जैसे दो दिग्गज खिलाड़ी खो दिए. मुझसे सवाल किया गया कि क्या वॉर्न एक महान स्पिनर हैं और मैंने भी इस सवाल के जवाब में अपनी व्यक्तिगत राय रख दी. यह सवाल नहीं किया जाना चाहिए था. यह वॉर्न का मूल्यांकन करने का सह वक्त नहीं था. वह महानतम क्रिकेटर्स में से एक थे. उनकी आत्मा को शांति मिले.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Gavaskar (@gavaskarsunilofficial)

क्या कहा था गावस्कर ने?
सुनील गावस्कर से जब एक पत्रकार ने शेन वार्न के सबसे बेहतर गेंदबाज होने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब में कहा था, 'मेरे हिसाब से भारतीय स्पिनर और मुथैया मुरलीधरन वॉर्न से बेहतर हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि शेन का रिकॉर्ड भारतीय मैदानों पर बहुत ही साधारण रहा है. वॉर्न ने सिर्फ एक बार नागपुर में पांच विकेट लिए थे. वह भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ ज्यादा सफल नहीं रहे, जो कि स्पिन को खेलने में सबसे बेहतर होते हैं. मुरलीधरन को भारत के खिलाफ बहुत सफलताएं मिली, इसलिए मैं उन्हें वॉर्न से बेहतर मानता हूं.

बता दें कि थाइलैंड के सामुई में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न की मौत हो गई थी. क्रिकेट जगत के लिए यह खबर चौंकाने वाली थी क्योंकि वॉर्न अभी महज 52 वर्ष के थे और वह पूरी तरह फिट भी थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
अर्शदीप सिंह ने चुने टॉप-5 गेंदबाज, भुवनेश्वर टॉप पर, बुमराह को नहीं किया शामिल
अर्शदीप सिंह ने चुने टॉप-5 गेंदबाज, भुवनेश्वर टॉप पर, बुमराह को नहीं किया शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget