एक्सप्लोरर

Mohammed Shami: 'जब वह रन-अप लेते हैं तो लगता है चीता शिकार के लिए जा रहा है', शमी की तारीफ में गावस्कर ने पढ़े कसीदे

IND vs ENG, WC 2023: वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी ने महज दो ही मुकाबले खेले हैं लेकिन उनके खाते में 9 विकेट दर्ज हो चुके हैं.

Sunil Gavaskar on Mohammed Shami: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 के लिए मोहम्मद शमी पहली पसंद कभी नहीं थे. ऐसा इसलिए क्योंकि बुमराह और सिराज के साथ टीम इंडिया में हार्दिक और शार्दुल तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी विकल्प देते थे. जब हार्दिक चोटिल हुए और शार्दुल बेरंग नजर आए तब भारतीय टीम प्रबंधन ने शमी को प्लेइंग-11 में मौका दिया. इस मौके को शमी ने ऐसा जकड़ा कि अब उन्हें टीम इंडिया से बाहर कोई नहीं कर सकता. शमी ने इस वर्ल्ड कप में अब तक महज दो ही मैच खेले हैं और इन दो मुकाबलों में 9 विकेट चटका डाले हैं.

शमी ने वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 5 विकेट झटके और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. उनकी गेंदबाजी पर विपक्षी बल्लेबाज अपना बल्ला तक उठाने में डरते हुए नजर आ रहे हैं. शमी की इस लाजवाब परफॉर्मेंस पर हर ओर से तारीफ हो रही है. इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का नाम भी शामिल है. उन्होंने शमी की तारीफ में कुछ लाजवाब टिप्पणियां की है.

'नेट पर ज्यादा समय बिताते हैं'
गावस्कर ने इंडिया टूडे के साथ बातचीत में कहा, 'शमी की इस लाजवाब प्रदर्शन के पीछे बहुत ज्यादा मेहनत छिपी हुई है. जब वह घर पर होते हैं तो उनके पास कई अलग-अलग तरह की पिचें होती हैं. और वह लगातार इन पर गेंदबाजी करते रहते हैं. यही सबसे ज्यादा जरूरी है. वह अपनी क्रिकेटिंग फिटनेस पर फोकस करते हैं.'

'कपिल देव की तरह प्रैक्टिस करते रहते हैं'
गावस्कर कहते हैं, 'उनकी विशेषता क्या है? तेज गेंदबाजी. यह उनके नेट पर कई ओवर गेंदबाजी करने से आती है. मुझे नहीं पता कि वह जिम ज्यादा जाते हैं या नहीं. आप दिन भर जिम कर सकते हैं. लेकिन आखिरी में मोहम्मद शमी ठीक वही करते हैं जो कपिल देव किया करते थे यानी नेट पर लगातार गेंदबाजी करते रहना.'

'दौड़ते हैं तो लगता है चिता शिकार के लिए जा रहा है'
गावस्कर कहते हैं, 'वह आपके बायो-मैट्रिक एक्सपर्ट्स की नहीं सुनते जो हमेशा कहते हैं कि नेट पर केवल 15-20 गेंदें ही फेंकिए. उन्हें पता है कि एक तेज गेंदबाज के तौर पर उन्हें अपने पैरों में ज्यादा माइलेज की जरूरत है. इसी के कारण उनकी गेंदबाजी में रिदम आती है. जब वह गेंदबाजी के लिए दौड़ते हैं और ड्रोन कैमरा उनके रन-अप को कैप्चर करता है तो ऐसा लगता है मानो कोई चीता या तेंदुआ शिकार के लिए जा रहा है. यह देखना बेहद शानदार लगता है.'

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज ने भारतीय फास्ट बॉलर्स को सराहा, नंबर-1 बॉलिंग अटैक का दिया दर्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा
हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
श्रेयस अय्यर ने इन 6 खिलाड़ियों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, चौथा टी20 बुरी तरह हारे
श्रेयस अय्यर ने इन 6 खिलाड़ियों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, चौथा टी20 बुरी तरह हारे
IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget