एक्सप्लोरर

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने फिर किया घटिया काम, सुनील गावस्कर का किया अपमान

Border Gavaskar Trophy: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के खत्म होने के बाद विवादों में आ गई है. यह विवाद ऑस्ट्रेलिया की घटिया हरकतों की वजह से सामने आया है.

Border Gavaskar Trophy Sunil Gavaskar Controversy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में विवाद खड़ा हो गया. भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलन बॉर्डर के नाम पर बनी इस ट्रॉफी ने इस बार अप्रत्याशित मोड़ ले लिया. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में आयोजित भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के समापन समारोह में एलन बॉर्डर को ट्रॉफी सौंपने के लिए चुना गया, जबकि गावस्कर को इस खास मौके से दूर रखा गया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले योजना बनाई थी कि अगर ऑस्ट्रेलिया जीतता है तो एलन बॉर्डर ट्रॉफी देंगे और अगर भारत ट्रॉफी बरकरार रखता है तो सुनील गावस्कर ट्रॉफी देंगे. लेकिन गावस्कर ने इस फैसले पर असंतोष जताया और कहा कि वह बॉर्डर को सम्मानजनक तरीके से ट्रॉफी देने के लिए तैयार थे, क्योंकि वह भी मैदान पर मौजूद थे.

सुनील गावस्कर ने कोड स्पोर्ट्स से कहा, "मुझे तो बहुत खुशी होती अगर मैं प्रेजेंटेशन में शामिल होता. आखिरकार यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी है और यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बारे में है. मैं तो मैदान पर ही हूं." उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह मायने रखता कि ऑस्ट्रेलिया जीता है. उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेली, तो जीत उनका हक था. मैं भारतीय हूं, इस वजह से मुझे ट्रॉफी नहीं दी गई. मैं खुश होता अगर मैं अपने अच्छे दोस्त एलन बॉर्डर के साथ ट्रॉफी देता."

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में कई प्लेटफॉर्म के लिए कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर पूरे मैच और प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान मैदान पर मौजूद थे. वह एलन बॉर्डर से कुछ मीटर की दूरी पर ही खड़े थे, जहां बॉर्डर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को ट्रॉफी सौंप रहे थे.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अभी तक इस फैसले पर कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन आने वाले समय में एक बयान जारी करने की संभावना जताई गई है. 2023 में जब भारत में यह सीरीज खेली गई थी, तब सुनील गावस्कर ने अकेले रोहित शर्मा को ट्रॉफी दी थी, क्योंकि उस समय एलन बॉर्डर उपलब्ध नहीं थे.

यह भी पढ़ें:
जसप्रीत बुमराह की चोट पर कंगारुओं ने मनाया जश्न! सिडनी में जीत के बाद ट्रेविस हेड बोले- 15 लोग खुश थे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget