एक्सप्लोरर

IND VS ENG: स्टूपिड स्टूपिड कहने वाले सुनील गावस्कर ने किया इशारा, ऋषभ पंत ने दिया अनोखा जवाब; वीडियो वायरल

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में भी शतक जड़ दिया है. इसके बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उनकी तरफ कुछ इशारा किया. लेकिन पंत ने उनकी बात नहीं सुनी.

Sunil Gavaskar Asks Rishabh Pant To Do Backflip Celebration: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. पंत ने ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली. पंत ने सिर्फ 130 गेंदों में ही शतक ठोक दिया. पंत ने इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर की गेंदबाजी पर सिंगल लेकर शतक पूरा किया. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया में पंत को स्टूपिड, स्टूपिड, स्टूपिड कहने वाले गावस्कर ने उनसे बैकफ्लिप लगाकर सेलिब्रेट करने को कहा.

गावस्कर ने बैकफ्लिप लगाकर सेलिब्रेट करने का किया इशारा, पंत ने ऐसे दिया रिएक्शन

पंत ने बशीर के खिलाफ सिंगल लेकर ऐतिहासिक शतक पूरा किया. इसके बाद गावस्कर ने पंत को बैकफ्लिप लगाकर सेलिब्रेट करने को कहा. जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गावस्कर पंत से इशारों में बैकफ्लिप लगाकर सेलिब्रेट करने को कह रहे हैं. लेकिन पंत ने गावस्कर की नहीं सुनी. पंत ने गावस्कर को इशारा किया वो अगली बार बैकफ्लिप लगाकर सेलिब्रेट करेंगे. 

पंत ने जड़ा ऐतिहासिक शतक

पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 118 रनों की पारी खेली. पंत ने लगभग 85 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उन्होंने कुल 140 गेंदें खेली. इस पारी में पंत ने 15 चौके और तीन छक्के लगाए. पंत ने ये शतक लगाकर इतिहास रच दिया. पंत ने इस मैच की पहली पारी में भी शतक जड़ा था. पंत ने पहली पारी में 134 रन बनाए थे. पंत इस दौरान एक टेस्ट में दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए.

पंत का ये टेस्ट करियर का 8वां शतक है. पंत इसी टेस्ट में विकेटकीपर के तौर पर भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे. पंत ने इस दौरान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा था. धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक लगाए हैं. वहीं अब पंत के टेस्ट में 8 शतक हो चुके हैं. 

यह भी पढ़ें-  Fact Check: क्या रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट से ले लिया संन्यास? जानें वायरल दावे की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget