एक्सप्लोरर

छेत्री के इमोशनल अपील के बाद सामने आए सचिन तेंदुलकर,कहा-भर दो स्टेडियम

चार देशों के इंटरकांटिनेंटल कप में चीनी ताइपे के खिलाफ 5-0 की शानदार जीत दर्ज करने के बाद भी भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान महान सुनील छेत्री काफी निराश दिखे. अपने 99वें मुकाबले में हैट-ट्रिक लगाने वाले सुनील खाली स्टेडियम को देख जीत का जश्न भी नहीं मना रहे थे.

चार देशों के इंटरकांटिनेंटल कप में चीनी ताइपे के खिलाफ 5-0 की शानदार जीत दर्ज करने के बाद भी भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान महान सुनील छेत्री काफी निराश दिखे. अपने 99वें मुकाबले में हैट-ट्रिक लगाने वाले सुनील खाली स्टेडियम को देख जीत का जश्न भी नहीं मना रहे थे. मैच खत्म होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया और भारतीयों से भावनात्मक अपील कर दी. भारत की ओर से 59 अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले छेत्री ने कहा कि भले हमें गालियां दो लेकिन मैच देखने स्टेडियम आओ.

भारतीय कप्तान के इस संदेश के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी फैंस से मैदान में जानें कि गुजारिश की. कोहली के बाद अब विश्व क्रिकेट के महान बल्लेबाज और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने वीडियो संदेश के सहारे फुटबॉल प्रेमियों से मैदान जाने की गुहार लगाई है.

सचिन ने कहा, ये बहुत जरूरी है कि हम टीम के साथ खड़े हों, हमारे खिलाड़ी कड़ी ट्रेनिंग से गुजरकर इस मुकाम पर पहुंचते हैं कि देश के लिए खेल सकें. खिलाड़ियों का सपना होता है कि वो देश के लिए खेले. उन्होंने कहा कि फैन्स का सपोर्ट किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे बेहतरीन टॉनिक होता है इसलिए उनके पीछे खड़े होकर उनका हौसला बढाएं.

आपको बता दें कि 4 जून को भारत इंटरकांटिनेंटल कप में जब कीनिया के खिलाफ उतरेगा तो ये भारतीय कप्तान सुनील छेत्री का 100वां मैच होगा. मुकाबला मुंबई में खेला जा रहा है जहां इसके बाद दो और मुकाबले होंगे.

इन मुकाबलों से पहले छेत्री ने गुजारिश करते हुए काफी भावनात्मक संदेश जारी किया था, उन्होंने कहा, 'हमें गालियां दो, आलोचना करो लेकिन भारतीय फुटबॉल टीम को खेलते देखने स्टेडियम में जरूर आओ.' छेत्री ने कहा, 'बड़े यूरोपीय क्लबों के प्रशंसकों से मैं इतना ही कहूंगा कि कई बार आप लोगों को लगता होगा कि हमारा स्तर उतना ऊंचा नहीं है तो अपना समय क्यों खराब करें. मैं मानता हूं कि हम उनके जैसा नहीं खेल सकते लेकिन हम अपनी कोशिशों से आपका समय जाया नहीं होने देंगे.'

छेत्री ने कहा, आप सभी के लिए जिन्होंने भारतीय फुटबॉल से उम्मीदें छोड़ दी है, हम अनुरोध करते हैं कि मैदान पर हमें खेलते देखने के लिए आएं.' उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर हमें गालियां देने का या आलोचना करने का कोई फायदा नहीं है. स्टेडियम आकर हमारे मुंह पर हमें गालियां दीजिए. हो सकता है कि एक दिन हमारे बारे में आपकी राय बदल जाये और आप हमारे लिए तालियां बजाने लगें. आपका समर्थन हमारे लिए बहुत जरूरी है.'

छेत्री के भावनात्मक अपील के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी अपने फैंस से मैदान पर जाकर मैच देखने की गुजारिश की थी. विराट ने कहा कि, किसी को कोई भी खेल पसंद है तो वो स्टेडियम में जाएं और उस खेल को सपोर्ट करें. क्योंकि कोई भी खिलाड़ी अपने खेल के लिए काफी मेहनत करता है. मैंने कई खिलाड़ियो को देखा है जिन्होंने काफी मेहनत की है और जो उनके गेम मे भी नजर आता है.


विराट के कहा कि देश में खेल की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भी यह काफी अहम है कि सभी खेलों को बराबर का समर्थन मिले. उन्होंने कहा कि वे सभी देश के लिए खेलते हैं ऐसे में उन्हें आपके समर्थन की जरूरत है.

मैं आपसे फिर अनुरोध करता हूं कि आप वहां जाईए और उनकी हौसलाअफजाई करें. क्योंकि संयोगवश हम सभी मिलकर भारत को एक स्पोर्टिंग नेशन में तब्दील करना चाहते हैं. इसमें आपका योगदान सबसे बड़ा होगा. प्लीज उनका समर्थन करें और उन्हें खेलता देखे. मेरी ओर से उन्हें बहुत बहुत शुभकामनाएं!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 40 लाख के घर में रहते हैं वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या-क्या हैं खासियत
बिहार में 40 लाख के घर में रहते हैं वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या-क्या हैं खासियत
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
T20I में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा कितने नंबर पर?
T20I में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा कितने नंबर पर?
न्यूजीलैंड बॉलर्स के सपनों में आएंगे अभिषेक-वैभव, वीडियो गेम जैसा लगा इंटरनेशनल मैच
न्यूजीलैंड बॉलर्स के सपनों में आएंगे अभिषेक-वैभव, वीडियो गेम जैसा लगा इंटरनेशनल मैच

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget