एक्सप्लोरर

Stuart Broad: 'वह संन्यास लेने तक अपना सबकुछ...', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने स्टुअर्ट ब्रॉड पर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Stuart Broad: 163 टेस्ट मैचों में 588 विकेट ले चुके स्टुअर्ट ब्रॉड पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बड़ा बयान दिया है. जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा.

Nasser Hussain On Stuart Broad: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 एशेज़ सीरीज़ के पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की प्रतिबद्धता की जमकर तारीफ की है. उनका कहना है कि ब्रॉड संन्यास लेने तक अपना सबकुछ झोंक देंगे. 

एजबेस्टन में खेले गए एशेज़ सीरीज़ के पहले टेस्ट की पहली पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन विकेट चटकाए थे. इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने तीन विकेट झटके. पहली पारी में ब्रॉड ने लगाताक दो गेंद में डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन को आउट किया था. ब्रॉड ने चौथे दिन के खेल के अंतिम सत्र में मार्नस लाबुशेन (13) और स्टीव स्मिथ (6) को आउट कर एजबेस्टन टेस्ट में मेजबान टीम का पलड़ा भारी कर दिया था. 

नासिर हुसैन ने द डेली मेल के लिए अपने कॉलम में लिखा, "वह (स्टुअर्ड ब्रॉड) कह सकता है कि उसने इस खेल का अपना सबकुछ दिया है और संन्यास लेने तक वह अपना सबकुछ झोंक देगा. खेल को लेकर उसकी समझ उसे खास बनाती है. उसकी दिग्गज खिलाड़ियों को आउट करने की समझ बेहद शानदार है."

उन्होंने आगे लिखा, "आप ब्रॉड को इस बारे में ध्यान लगाते देख सकते हैं. यह उनकी नौवीं और संभवत: आखिरी एशेज सीरीज है, अगर उनकी पिछली आठ एशेज़ सीरीज देंखें तो पता चलेगा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका रिकॉर्ड वैसा है, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. यहां तक कि 36 साल की उम्र में वह पुरानी लय में ही दिख रहे हैं. उन्होंने अपनी आउटस्विंगर पर सही से काम किया, जिसने चौथी पारी में लाबुशेन और स्मिथ को आउट किया."

ऐसा रहा मैच का हाल

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 393 रन बनाकर घोषित की थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 386 रन बनाए थे. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 273 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 281 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे मेहमान टीम ने मैच के अंतिम लम्हों में आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया. 

भले ही ऑस्ट्रेलिया ने एशेज़ सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को हरा दिया, लेकिन इस मैच रोमांच की सारी हदें पार हो गईं. ऑस्ट्रेलिया को पैट कमिंस और नाथन ल्योन ने अपनी बल्लेबाजी से जीत दिलाई. इसके साथ ही कंगारुओं ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget