एक्सप्लोरर

सिर्फ 102 पर गिर गए थे 7 विकेट, फिर स्टुअर्ट ब्रॉड ने खेली 169 रन की पारी; पाक बॉलिंग अटैक की उड़ा दी थी धज्जियां

Stuart Broad 169 Runs: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड ने पाकिस्तान के खिलाफ 169 रन बनाए थे.

Stuart Broad 169 runs against pakistan: लाल बॉल को अपने इशारे पर चलाने वाले तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने पांचवें एशेज टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. वह वनडे और टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले चुके थे. अब उन्होंने टेस्ट को भी अलविदा कह दिया. टेस्ट क्रिकेट में 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड ने पाकिस्तान के खिलाफ 169 रन बनाए थे. 

पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए इस टेस्ट में इंग्लैंड ने सिर्फ 102 रनों पर अपने सात विकेट गंवा दिए थे. पाक के मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ के सामने जहां इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आ रहे थे. वहीं ब्रॉज ने पाक बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा दी थीं. 

इस मैच में एंड्रयू स्ट्रॉस, सर एलिस्टेयर कुक, केविन पीटरसन, पॉल कॉलिंगवुड, मैट प्रायर और इयोन मोर्गन जैसे दिग्गज का बल्ला नहीं चला था, लेकिन ब्रॉड ने शतक लगाया और अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया था. 

स्टुअर्ट ब्रॉड ने 297 गेंदों में 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 169 रनों की पारी खेली थी. ब्रॉड ने जोनाथन ट्रॉट (184) के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 332 रनों की साझेदारी की थी. टेस्ट क्रिकेट में ब्रॉड का यह पहला शतक था, जो लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर आया था. 

यादगार शतक जड़ने के अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस मैच में तीन विकेट भी चटकाए थे. इसी वजह से वह इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीते थे. जब ब्रॉड बल्लेबाजी के लिए आए थे तो किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि वह इतिहास रच देंगे, लेकिन ब्रॉड ने मैच विनिंग शतक लगाकर सभी को हैरान कर दिया था. 

अपने आखिरी टेस्ट में ब्रॉड ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने आखिरी टेस्ट में बैटिंग करते हुए अंतिम गेंद पर छक्का लगाया. वहीं अंतिम गेंद पर विकेट हासिल किया. आखिरी टेस्ट में पहली बार किसी खिलाड़ी ने यह कारनामा किया है. इससे पहले अंतिम टेस्ट की लास्ट बॉल पर विकेट पहले भी कई गेंदबाज ले चुके हैं. वहीं अपनी लास्ट टेस्ट बॉल पर भी छक्का देखने को मिल चुका है. लेकिन आखिरी टेस्ट में बैटिंग करते हुए अपनी आखिरी बॉल पर छक्का और बॉलिंग करते हुए अपनी आखिरी गेंद पर विकेट, यह करिश्मा पहली बार देखने को मिला है. अपने अंतिम टेस्ट में ब्रॉड ने ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला, जो 146 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई भी नहीं कर पाया था.

यह भी पढ़ें...

Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, फिट हुआ यह विस्फोटक बल्लेबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget