एक्सप्लोरर

IND vs AUS: चेपॉक वनडे में केएल राहुल और स्टीव स्मिथ के पास होगा मौका, यह खास उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं दोनों बल्लेबाज

Steven Smith and KL Rahul: स्टीव स्मिथ वनडे करियर में पांच हजार रन पूरे करने के करीब हैं, वहीं केएल राहुल भी दो हजार रन पूरे करने से महज 46 रन दूर हैं.

IND vs AUS 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच आज (22 मार्च) चेपॉक में खेले जाने वाले वनडे मुकाबले में स्टीव स्मिथ और केएल राहुल के पास बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का मौका होगा. इस मुकाबले में स्टीव स्मिथ जहां ऑस्ट्रेलिया के लिए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज 5000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं, वहीं केएल राहुल भी भारतीय टीम के लिए संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज 2000 वनडे रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने बनाए हैं सबसे तेज 5000 रन 
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज पांच हजार वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज है. वॉर्नर ने 115 पारियों में यह आंकड़ा हासिल किया था. यहां दूसरे पायदान पर आरोन फिंच हैं. फिंच ने 126 पारियों में 5000 रन पूरे किए थे. स्टीव स्मिथ के पास भी 126 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने का मौका है.

स्टीव स्मिथ ने अब तक 141 वनडे मैचों की 125 पारियों में 4939 रन बनाए हैं. वह पांच हजार रन से महज 61 रन दूर हैं. स्टीव स्मिथ ने अपने वनडे करियर में 44.90 की औसत से रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 29 अर्धशतक भी जड़े हैं.

भारत के लिए शिखर धवन ने पूरे किए हैं सबसे तेज 2000 रन
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने महज 48 पारियों में दो हजार वनडे रन जड़ दिए थे. वह इस मामले में टॉप पर काबिज हैं. उनके बाद नवजोत सिंह सिद्धु (52 पारियां) और सौरव गांगुली (52 पारियां) का नंबर आता है. केएल राहुल भी 52वीं पारी में यह आंकड़ा पार कर सकते हैं.

केएल राहुल ने अब तक 53 वनडे मैच खेले हैं. यहां 51 पारियों में वह 1954 रन जड़े चुके हैं. यानी वह दो हजार रन से महज 46 रन दूर हैं. केएल राहुल ने अपनी इन 51 पारियों में 45.44 की औसत से रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 13 अर्धशतक जमाए हैं.

यह भी पढ़ें...

Team India's ODIs Stats: वनडे क्रिकेट इतिहास में महज 6 बार 10 विकेट से हारी है भारतीय टीम, जानें कब-कब मिली ऐसी शर्मनाक हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget