एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गंवाने के बाद क्या बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान?

India vs Australia: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया. इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने मिडिल ऑर्डर में जल्दी-जल्दी विकेट गंवाने को अपनी हार का कारण माना.

Steve Smith On Australia Defeat: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे 17 मार्च को खेला गया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 5 विकेट से शिकस्त दी. एक समय भारत ने इस मैच में 39 रन पर चार विकेट खो दिए थे. तब ऐसा लगा था कि मैच टीम इंडिया के हाथ से निकल जाएगा. लेकिन केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की सूझबूझ पारी के चलते भारत 5 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रहा. इस जीत के बाद भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने पहले वनडे में मिली हार की वजह बताई है. 

250 रन का स्कोर बेहतर होता
प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान स्टीव स्मिथ ने कहा, 'हमने मैच में जो किया उसकी उम्मीद नहीं कर रहे थे. भारत ने अच्छी गेंदबाजी की. अगर हम मैच में 250 रन बना लेते तो हमारे पास कुछ मौका होता. मिचेल मार्श ने वास्तव में अच्छी शुरुआत की. मिडिल ऑर्डर में हमने जल्दी विकेट खो दिए. हम भारत की एक साझेदारी से हार रहे थे. जडेजा और राहुल ने ऐसा ही किया. यह तेज गेंदबाजों के लिए अच्छी विकेट थी. गेंद ज्यादा तेज घूम रही थी. हमें कुछ और रन बनाने की जरूरत थी. अगर हम एक बड़ी साझेदारी कर लेते तो हम मैच में होते. लेकिन ऐसा हुआ नहीं.'  

188 पर सिमटा ऑस्ट्रेलिया
मुंबई के वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की. बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 5 रन के स्कोर पर गिर गया. उसके बाद स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को इस झटके से उबारा. स्मिथ 22 रन बनाकर आउट हुए. मिचेल मार्श को अगर छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी कंगारू बल्लेबाजों ने निराश किया. मार्श 81 रन बनाकर आउट हुए. पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 35.4 ओवर में 188 रन पर ढेर हो गई. भारत की तरफ से बेहतरीन बॉलिंग करते हुए मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट लिए. वहीं रवींद्र जडेजा को 2 विकेट मिले. बाद में भारत ने 189 रन का टारगेट 5 विकेट नुकसान पर 39.5 ओवर में हासिल कर लिया. 

यह भी पढ़ें:

PSL 2023: दूसरे एलिमिनेटर में हारी बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी, फाइनल में पहुंची लाहौर कलंदर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में विदाई लेंगे रोहित शर्मा! किन और खिलाड़ियों ने यहां खेला है आखिरी मैच
'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में विदाई लेंगे रोहित शर्मा! किन और खिलाड़ियों ने यहां खेला है आखिरी मैच
क्या लॉर्ड्स में पलटवार करेंगे रोहित शर्मा? खराब फॉर्म के बावजूद क्यों खत्म नहीं हुई 'हिटमैन' की कहानी
क्या लॉर्ड्स में पलटवार करेंगे रोहित शर्मा? खराब फॉर्म के बावजूद क्यों खत्म नहीं हुई 'हिटमैन' की कहानी
IND vs ENG 3rd ODI Date, Time, Venue: रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानें कब-कहां होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे, क्या है टाइमिंग
रोहित शर्मा का आखिरी मैच? जानिए कब-कहां होगा IND vs ENG तीसरा वनडे, कितने बजे से शुरू है मुकाबला
MS Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget