एक्सप्लोरर

INDvsAUS: सीरीज में पहली जीत दर्ज कर खुश हैं कप्तान स्टीव स्मिथ

INDvsAUS: सीरीज में पहली जीत दर्ज कर खुश हैं कप्तान स्टीव स्मिथ


बेंगलुरू: भारत के खिलाफ चौथे वनडे मैच में 21 रनों से जीत मिलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ खुश हैं. ऑस्ट्रेलिया ने अपने ऑलराउंडर खेल के दम पर भारत को मात देते हुए पांच वनडे मैचों की सीरीज में आखिरकार अपना खाता खोला. 


ऑस्ट्रेलिया ने डेविड (124) और एरॉन फिंच (94) के बीच पहले विकेट के लिए हुई रिकार्ड 231 रनों की साझेदारी के दम पर मेजबानों के सामने 335 रनों की विशाल चुनौती रखी थी. भारत पूरे 50 ओवर खेलने के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 313 रन ही बना सका. 


मैच के बाद स्मिथ ने कहा, "जीत कर अच्छा लग रहा है. डेविड और फिंच ने बेहतरीन पारियां खेलीं. उन्होंने बहुत अच्छे से पारी को आगे बढ़ाया और बनाया. मध्य में हमने जरूर कुछ लगातार विकेट खो दिए थे, लेकिन पीटर हैंड्सकॉम्ब ने अंत में अच्छी पारी खेलते हुए 330 के पार पहुंचाया. यहां 300 का स्कोर सुरक्षित नहीं होता."


वार्नर और फिंच जब खेल रहे थे तब लग रहा था की ऑस्ट्रेलिया 360-370 के करीब जाएगी, लेकिन इन दोनों के विकेट लगातार गिर जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई. हालांकि अंत में पीटर ने 30 गेंदों में 43 रनों की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को 334 के स्कोर तक पहुंचाया. 


स्मिथ ने अपने गेंदबाजों के बारे में कहा, "इस स्कोर का बचाव करते हुए जीत हासिल करना हमारे लिए अच्छा है. नई गेंद से हमारे गेंदबाज स्टम्प के बाहर गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन अंत में हमने अच्छी वापसी की."


वार्नर का यह 100वां वनडे मैच था. वह सौवें मैच में शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले और विश्व के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं. कप्तान स्मिथ ने अपने उप-कप्तान वार्नर की जमकर तारीफ की. 


कप्तान ने कहा, "बैठ कर वार्नर को इस तरह खेलते हुए देखकर मजा आया. पिछले दो साल से वह वनडे में जिस फॉर्म में हैं वह कमाल है. वह लगातार एक खिलाड़ी के तौर पर सुधार करते हुए आगे बढ़ते जा रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GT vs RR Highlights: सांसे रोक देने वाले मैच में राजस्थान की जीत, अंतिम गेंद पर हारा गुजरात; लास्ट 12 गेंद में नहीं बनी 15 रन
सांसे रोक देने वाले मैच में राजस्थान की जीत, अंतिम गेंद पर हारा गुजरात; लास्ट 12 गेंद में नहीं बनी 15 रन
GT vs RR Highlights: राजस्थान ने अंतिम 2 ओवर में पलटी बाजी, गुजरात के जबड़े से छीनी जीत; बेहद रोमांचक रहा मुकाबला
राजस्थान ने अंतिम 2 ओवर में पलटी बाजी, गुजरात के जबड़े से छीनी जीत; बेहद रोमांचक रहा मुकाबला
टेस्ट क्रिकेट के लिए BCCI का स्पेशल प्लान, श्रीलंका का दौरा, वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी; जानें अपडेट
टेस्ट क्रिकेट के लिए BCCI का स्पेशल प्लान, श्रीलंका का दौरा, वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी
GT vs RR: राजस्थान ने बना डाले 210 रन, अब जीत के लिए गुजरात को रचना होगा इतिहास, करना होगा सबसे बड़ा रन चेज
राजस्थान ने बना डाले 210 रन, अब जीत के लिए गुजरात को रचना होगा इतिहास, करना होगा सबसे बड़ा रन चेज

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget