एक्सप्लोरर

IND vs AUS: क्या सचिन तेंदुलकर के इस खास रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे स्टीव स्मिथ? जानें क्या कह रहे हैं आंकड़े

IND vs AUS Test Series: 9 फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में स्टीव स्मिथ के पास भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा.

Steve Smith: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 39 मैचों की 74 पारियों में कुल 11 शतक जड़े हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ, रिकी पोंटिंग और सुनील गावस्कर मौजूद हैं. यह तीनों खिलाड़ी भारत-ऑस्ट्रेलिया मैचों में 8-8 शतक जड़ चुके हैं. इस बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी टेस्ट सीरीज में स्टीव स्मिथ के पास इस लिस्ट में टॉप पर आने का मौका है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में चार मैच खेले जाने हैं. अगर यहां स्टीव स्मिथ यहां चार शतक लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह सचिन को पछाड़ कर भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैचों में शतक जड़ने के मामले में टॉप पर आ जाएंगे. तीन शतक जड़ने पर भी वह कम से कम सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं. स्मिथ का हालिया फॉर्म देखकर यह उम्मीद की जा सकती है.

स्टीव स्मिथ ने पिछले 5 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में 81 की बल्लेबाजी औसत से कुल 486 रन बनाए हैं. यानी वह प्रति पारी 100 के बल्लेबाजी औसत से कुछ ही दूर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक और एक शतक तो जड़ा ही है, साथ ही एक बार वह 85 रन पर आउट हुए हैं. यानी वह लगातार लंबी पारियां खेल रहे हैं. भारतीय टीम के खिलाफ तो वह हमेशा से ही दमदार खेलते रहे हैं. ऐसे में स्टीव स्मिथ इस बार कम से कम सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं.

भारत के खिलाफ कैसा रहा है स्मिथ का रिकॉर्ड?
स्टीव स्मिथ ने अब तक भारत के खिलाफ 14 टेस्ट मैच खेले हैं. इन मैचों की 28 पारियों में उन्होंने 72.58 के लाजवाब बल्लेबाजी औसत से 1742 रन जड़े हैं. इस दौरान उन्होंने 8 शतक के साथ 5 अर्धशतक भी जमाए हैं. भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह 8वें पायदान पर हैं. आगामी टेस्ट सीरीज में वह टॉप-5 में आसानी से पहुंच सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

Watch: ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए जमकर तैयारी कर रही टीम इंडिया, राहुल द्रविड़ ने बताया किन चीजों पर है फोकस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget