एक्सप्लोरर

World Cup 2019: स्टीव स्मिथ के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने प्रेक्टिस मैच में इंग्लैंड को 13 रनों से रौंदा

स्टीव स्मिथ (116) के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को आईसीसी विश्व कप प्रेक्टिस मैच में इंग्लैंड को 13 रन से हरा दिया.

स्टीव स्मिथ (116) के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को आईसीसी विश्व कप प्रेक्टिस मैच में इंग्लैंड को 13 रन से हरा दिया.

ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए थे. इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी और हालिया प्रदर्शन को देखकर लग रहा था कि वह इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उसे तीन गेंद पहले ही 285 पर समेट जीत हासिल की.

इंग्लैंड के लिए जेम्स विंसे ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 76 गेंदों का सामना किया और पांच चौके मारे. उनके अलावा इस मैच में कप्तानी कर रहे जोस बटलर ने अपने अंदाज में 31 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रनों की पारी खेली.

अंत में क्रिस वोक्स (40) ने टीम को जिताने का भरसक प्रयास किया, लेकिन 275 के कुल स्कोर पर रन आउट होने से इंग्लैंड की जीत की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो चुकी थीं. ग्लैन मैक्सवेल और एलेक्स कैरी की जोड़ी ने मिलकर जोफ्रा आर्चर (1) को रन आउट कर इंग्लैंड को ऑल आउट कर दिया.

इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय ने 32, मोइन अली ने 22, जॉनी बेयरस्टो ने 12, लियाम प्लंकट ने 19 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ और केन रिचर्डसन ने दो-दो विकेट लिए. नाथन कल्टर नाइल, एडम जाम्पा, नाथन लॉयन, स्टोइनिस को एक-एक सफलता मिली.

इससे पहले, स्मिथ ने दर्शकों के मजाक उड़ाने के बाद भी अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दिया और शतक जमाया. उन्होंने चौथे नंबर पर आकर 102 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से शतकीय पारी खेली. उनके अलावा डेविड वार्नर ने 55 गेंदों पर 43 रन बनाए. वार्नर ने भी दर्शकों के मजाक का सामना किया.

शॉन मार्श और कैरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 30-30 रन बनाए. उस्मान ख्वाजा ने 31 तो कप्तान एरॉन फिंच ने 14 रनों का योगदान दिया.

इंग्लैंड के लिए प्लंकट ने चार विकेट लिए. मार्क वुड, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MBL के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MBL के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
इन 3 खिलाड़ियों के फैन हुए कोच गंभीर, NZ पर जीत के बाद किया तीन शब्दों वाला स्पेशल पोस्ट
इन 3 खिलाड़ियों के फैन हुए कोच गंभीर, NZ पर जीत के बाद किया तीन शब्दों वाला स्पेशल पोस्ट`

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget