एक्सप्लोरर

स्टीव स्मिथ ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, टी20 क्रिकेट में जड़ा लगातार दूसरा शतक, इस बार जड़े 9 छक्के और बना दिए 125 रन

Steve Smith Hundred: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग में लगातार दूसरा शतक जड़ दिया है. उन्होंने सिडनी थंडर के खिलाफ 125 रनों की नाबाद पारी खेल अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

Steve Smith Hundred: इन दिनों खेली जी रही बिग बैश लीग (Big Bash league) में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ (Steve Smith) शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने इस लीग में लगातार दूसरा शतक लगा दिया है. इस बार उन्होंने सिडनी थंडर (Sydney Thunder) के खिलाफ खेलते हुए 66 गेंदों में 125 रनों की नाबाद पारी खेली. उनकी इस पारी में कुल 5 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. वहीं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 189.39 का रहा. इस लगातार दूसरे शतक के ज़रिए स्मिथ ने अपने आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया है. 

स्मिथ ने अपने लगातार दूसरे शतक से बता दिया है कि वो टेस्ट और वनडे के अलावा टी20 में भी आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं. बिग बैश लीग में उन्होंने बखूबी इस बात का सबूत दिया है. सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेलने वाले स्टीव स्मिथ ने इससे पहले एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ खेले गए मैच में ताबड़तोड़ शतक लगाया था. उस मैच में उन्होंने 56 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 101 रनों की पारी खेली थी. दोनों ही पारियों के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाज़ा गया. 

2022 के आईपीएल मिनी ऑक्शन में नहीं मिला था कोई खरीदार

23 दिसंबर, 2022 को आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन में स्टीव स्मिथ को कोई खरीदार नहीं मिला था. इस बार भी वो आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे. अब बिग बैश लीग में उनकी परफॉर्मेंस को देख यही लग रहा है कि आईपीएल में उन्हें न खरीद कर टीमों ने गलती कर दी है. 

टी20 में अब तक ऐसा रहा करियर

स्टीव स्मिथ ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 63 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इन मैचों की 51 पारियों में उन्होंने 25.20 की औसत और 125.21 के स्ट्राइक रेट 1008 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में कुल 238 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने बल्लेबाज़ी करते हुए 30.89 की औसत और 127.06 के स्ट्राइक रेट से 5066 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने कुल तीन शतक लगाए हैं. इसमें उनका हाई स्कोर 125* रनों का रहा. 

 

 

ये भी पढ़ें...

टीम इंडिया को भारत में हराना असंभव! ब्लू ब्रिगेड ने घर पर जीती लगातार सातवीं सीरीज, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सभी हुए चित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget