एक्सप्लोरर

SL vs Aus: दूसरे टेस्ट से पहले कोरोना की गिरफ्त में श्रीलंकाई टीम, चार दिन के अंदर दो खिलाड़ी पॉजिटिव

Sri Lanka vs Australia: बाएं हाथ के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद टीम के अन्य खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ का टेस्ट किया गया.

Australia tour of Sri Lanka: ऑस्ट्रेलियाई (Australia) टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच 8 जुलाई से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला (Sri Lanka vs Australia 2nd Test) खेला जाना है. लेकिन इससे पहले मेजबान श्रीलंका (Sri Lanka) की टीम कोरोना वायरस की गिरफ्त में आ गई है. 4 दिनों के भीतर टीम के दो खिलाड़ियों की कोरोना (corona virus) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 

यह खिलाड़ी आया पॉजिटिव
टीम के युवा स्पिन गेंदबाज प्रवीण जयविक्रमा (Praveen Jayawickrama) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. एहतियात के तौर पर अभी जयविक्रमा आइसोलेशन में हैं. उन्हें गाले में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से भी बाहर कर दिया गया है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Sri Lanka Cricket Board) ने एक बयान में कहा, 'प्रवीण जयविक्रमा की सेहत खराब हुई थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई. प्रवीण को टीम के बाकी सदस्यों से 5 दिन के लिए अलग कर दिया गया है.'

पूर्व कप्तान आए थे पॉजिटिव
बाएं हाथ के स्पिनर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद टीम के अन्य खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ का टेस्ट किया गया. सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. गाले के मैदान पर श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया (Sri Lanka vs Australia) के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. ऐसे में उन्हें कोविड प्रोटोकॉल के तहत क्वारैंटाइन कर दिया गया था. 1 जुलाई को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ओशादा फर्नांडो को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया था.

ये भी पढ़ें...

पाकिस्तान में बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलते हैं PCB अध्यक्ष रमीज़ राजा, जानिए क्या है वजह

Wimbledon 2022: आखिरी विंबलडन में सानिया मिर्जा का शानदार सफर जारी, पेविक के साथ मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंचीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज के पास जाने पर मोहम्मद शमी की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज के पास जाने पर मोहम्मद शमी की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
कपिल देव को पछाड़ इतिहास रचने की दहलीज पर मिचेल स्टार्क
कपिल देव को पछाड़ इतिहास रचने की दहलीज पर मिचेल स्टार्क
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget