एक्सप्लोरर

दूसरे वनडे में 5 विकेट से श्रीलंका की जीत, जिम्बाब्वे के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप

टीम को ब्रायन बेनेट और बेन करेन ने शानदार शुरुआत दिलाई. इस सलामी जोड़ी के बीच 9.4 ओवरों में 55 रन की साझेदारी हुई. ब्रायन 29 गेंदों में दो चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए.

श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को हरारे में खेले गए दूसरे वनडे मैच में पांच विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ दो मुकाबलों की सीरीज में श्रीलंका ने 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने सात विकेट खोकर 277 रन बनाए.

टीम को ब्रायन बेनेट और बेन करेन ने शानदार शुरुआत दिलाई. इस सलामी जोड़ी के बीच 9.4 ओवरों में 55 रन की साझेदारी हुई. ब्रायन 29 गेंदों में दो चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए.

ब्रायन के पवेलियन लौटने के बाद ब्रेंडन टेलर ने बेन करेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला. टेलर 37 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, करेन ने 95 गेंदों में 79 रन की पारी खेली. इस दौरान करेन के बल्ले से नौ चौके भी निकले. इनके अलावा सिकंदर रजा ने 59 रन की नाबाद पारी खेली.

विपक्षी खेमे से दुष्मंथा चमीरा ने तीन विकेट हासिल किए। इनके अलावा असिथा फर्नांडो ने दो शिकार किए. इसके जवाब में श्रीलंका ने 49.3 ओवरों में पांच विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया. पथुम निसांका ने नुवानीडु फर्नांडो के साथ पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की. फर्नांडो 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कुछ देर बाद कुसल मेंडिस (5) भी चलते बने.

टीम 68 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा चुकी थी. यहां से निसांका ने सदीरा समरविक्रमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़ते हुए टीम को जीत की राह पर ला दिया.

समरविक्रमा 31 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद निसांका ने कप्तान चरिथ असलांका के साथ चौथे विकेट के लिए 90 रन जोड़े. निसांका 136 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 122 रन बनाकर आउट हुए, जबकि असलांका ने 61 गेंदों में सात चौकों के साथ 71 रन टीम के खाते में जोड़े.

विपक्षी टीम की ओर से रिचर्ड नगारवा और ब्रैड इवांस ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि अर्नेस्ट मसुकु ने एक विकेट निकाला. श्रीलंका ने सीरीज का पहला मैच 7 रन से अपने नाम किया था। ऐसे में दूसरा मुकाबला निर्णायक बन चुका था. वनडे सीरीज के बाद अब दोनों देश 3-7 सितंबर के बीच तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
रद्द हो गया बांग्लादेश दौरा? BCCI ने किया भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान
रद्द हो गया बांग्लादेश दौरा? BCCI ने किया भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान
सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा
सिराज-कुलदीप नहीं, श्रीलंका के खिलाफ X-Factor साबित होगा ये गेंदबाज, पूर्व खिलाड़ी ने जताया भरोसा
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget