एक्सप्लोरर

SL vs ENG 1st TEST: इंग्लैंड की श्रीलंका पर बड़ी जीत, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 211 रनों की बड़ी जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना लिया है.

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 211 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की है. इंग्लैंड को श्रीलंका की धरती पर 13 टेस्ट मैचों के बाद यह जीत मिली है. दुनिया में बायें हाथ के सबसे सफल स्पिनर रंगना हेराथ आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज थे. यह उनका आखिरी टेस्ट मैच था. उन्होंने इस मैच के बाद संन्यास लेने की पहले ही घोषणा कर दी थी. इस तरह से श्रीलंका अपने इस सफल स्पिनर को जीत से विदाई देने में नाकाम रहा.

श्रीलंका के सामने जीत के लिये 462 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम मैच के चौथे दिन 250 रन पर ढेर हो गयी. इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली ने चार और जैक लीच ने तीन विकेट लिये.

इंग्लैंड ने पहली पारी में 139 रन की बढ़त बनायी थी और फिर गुरूवार को कीटोन जेनिंग्स के नाबाद 146 रन की मदद से अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 322 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी.

श्रीलंका ने आज सुबह बिना किसी नुकसान के 15 रन से आगे खेलना शुरू किया. सलामी बल्लेबाज कौशल सिल्वा और दिमुथ करूणारत्ने ने पहले घंटे में इंग्लैंड के दमदार गेंदबाजी आक्रमण का जमकर सामना किया. लेकिन इन दोनों ने आक्रामक शॉट खेलने के प्रयास में अपने विकेट गंवाये.

कौशल सिल्वा (30) लीच पर स्वीप करने के प्रयास में पगबाधा आउट हुए जबकि करूणारत्ने (26) को मोईन ने अपनी ही गेंद पर कैच किया. धनंजय डिसिल्वा (21) आत्मविश्वास से भरी शुरुआत करने के बाद सुबह के सत्र के आखिरी ओवर में बेन स्टोक्स की गेंद पर कप्तान जो रूट को कैच दे बैठे.

लंच के बाद कुसाल मेंडिस (45) ने लीच पर लगातार दूसरा लंबा शॉट खेलने के प्रयास में हवा में लहराता कैच दिया. मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गुरुवार को मैदान पर नहीं उतर पाने वाले कप्तान दिनेश चंदीमल (11) को लीच ने बोल्ड किया.

निरोशन डिकवेला (16) तीसरे सत्र की पहली गेंद पर स्लिप में मोईन को कैच दे बैठे. इसके बाद 18 रन के निजी योग पर जीवनदान पाने वाले एंजेला मैथ्यूज (53) भी अर्द्धशतक पूरा करके आउट हो गये. मोईन की गेंद पर जोस बटलर ने मिडविकेट पर उनका कैच लिया. उनके बाद अकिला धनंजय (आठ) और दिलरूवान परेरा (30) पवेलियन लौटे जबकि हेराथ पांच रन बनाकर रन आउट हुए.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 में कब-कब एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली? देखें RCB का पूरा शेड्यूल
IPL 2026 में कब-कब एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली? देखें RCB का पूरा शेड्यूल
BCCI ने किया IPL 2026 के दूसरे फेज के शेड्यूल का एलान, 12 मैदानों पर खेले जाएंगे 50 मैच
BCCI ने किया IPL 2026 के दूसरे फेज के शेड्यूल का एलान, 12 मैदानों पर खेले जाएंगे 50 मैच
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
BCCI ने जारी किया शेड्यूल, अगले एक साल में इतने मैच खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, नोट कर लीजिए तारीख
BCCI ने जारी किया शेड्यूल, अगले एक साल में इतने मैच खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली

वीडियोज

युद्ध के चक्रव्यूह में बुरी तरह फंसे Donald Trump?
ईरान को घेरने अमेरिका का नया प्लान! मिडिल ईस्ट में बढ़ेगी सेना
बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
Israel US Iran War Live: 'होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाला मारा गया', ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू ने कर दिया ऐलान
Live: 'होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाला मारा गया', ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू ने कर दिया ऐलान
1000 करोड़ कमाने में किस फिल्म को लगे कितने दिन? टॉप 5 में साउथ का कब्जा
1000 करोड़ कमाने में किस फिल्म को लगे कितने दिन? टॉप 5 में साउथ का कब्जा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
Delhi School: स्कूल में रील बनाने पर रोक, पढ़ाई के समय कैमरा नहीं; जानिए कब और कैसे मिल सकती है इसकी अनुमति
स्कूल में रील बनाने पर रोक, पढ़ाई के समय कैमरा नहीं; जानिए कब और कैसे मिल सकती है इसकी अनुमति
होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से गैस चार्ज वसूले, तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से गैस चार्ज वसूले, तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
Embed widget