एक्सप्लोरर

SRH vs RCB: 118 रनों की करारी शिकस्त पर कोहली बोले- हमारे लिए ये एक बड़ी शर्मनाक हार

SRH vs RCB: सनराइज़र्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 231 रनों का विशाल स्कोर बनाया और फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 19.5 ओवर में 113 रन पर ढेर कर दिया.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीज़न के 11वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली 118 रनों की करारी हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टीम के लिए इसे एक बड़ी शर्मनाक हार बताया है.

हैदराबाद ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जॉनी बेयरस्टो (114) और डेविड वॉर्नर (नाबाद 100) के शानदार शतकों के बाद मोहम्मद नबी (11/4) और संदीप शर्मा (19/3) की घातक गेंदबाजी के दम पर रविवार को बैंगलोर को 118 रनों से करारी शिकस्त दी. रनों के लिहाज से बैंगलोर की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है.

कोहली ने मैच के बाद कहा, "हमारे लिए यह सबसे शर्मनाक हारों में से एक थी. इस हार को पचाना बहुत मुश्किल है. हमारे लिए पहली गेंद से लेकर आखिरी विकेट गिरने तक कुछ भी अच्छा नहीं गुजरा."

हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 231 रनों का विशाल स्कोर बनाया और फिर बैंगलोर को 19.5 ओवर में 113 रन पर ढेर कर दिया.

कोहली ने कहा, "हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन से हमें सभी विभागों में मात दी. उन्होंने (हैदराबाद) दिखाया कि वे एक चैम्पियन टीम है. वे पिछली बार फाइनल में पहुंचे थे और उन्होंने 2016 में हमें हराया था. इसका पूरा श्रेय वॉर्नर और बेयरस्टो की जोड़ी को जाता है."

कोहली ने कहा, "मैच के दौरान हमने कुछ प्रयोग किए. मुझे लगा कि एबी के साथ नंबर पर तीन पर बल्लेबाजी करके विपक्षी टीम को दबाव में लाया जा सकता है. हमारे पास अभी भी 11 मैच बाकी हैं और मुझे उम्मीद है कि हम आगे जीत की लय हासिल करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget