एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: श्रीसंथ ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय स्क्वाड, जानें रोहित शर्मा के लिए क्या कहा

T20 WC 2024: अगला टी20 वर्ल्ड कप जून 2024 में खेला जाना है. वेस्टइंडीज और अमेरिका मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे.

Team India For T20 WC 2024: पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंथ ने अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अभी से टीम इंडिया का चुनाव कर लिया है. 2007 टी20 वर्ल्ड कप विजेता गेंदबाज ने अपनी इस टीम में वर्ल्ड कप 2023 में ट्रॉफी चूकने वाली भारतीय टीम के कई चेहरों को शामिल किया है. उन्होंने कप्तानी को लेकर भी अपने दो मत रखे हैं.

अगला टी20 वर्ल्ड कप जून 2024 में खेला जाना है. वेस्टइंडीज और अमेरिका मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे. इस टूर्नामेंट के लिए श्रीसंथ ने जिन 12 खिलाड़ियों को अपना फेवरेट बताया है, उनमें 10 खिलाड़ी हाल ही में संपन्न हुए वर्ल्ड कप में भारतीय दल का हिस्सा थे. कप्तान रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हैं. हालांकि श्रीसंथ का कहना है कि रोहित के अलावा यहां हार्दिक पांड्या भी कप्तानी के दावेदार होंगे.

'रोहित खेलेंगे या नहीं..'
श्रीसंथ ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत करते हुए कहा, 'रोहित शर्मा अब टी20 क्रिकेट में खेलेंगे या नहीं, यह एक बड़ा सवाल है. अगर वह खेलते हैं तो वह टीम के कप्तान होंगे क्योंकि उन्होंने कई सारे आईपीएल जीते हैं. रोहित और हार्दिक में से ही कोई कप्तान होगा और यह फैसला आगे परिस्थितियों के हिसाब से लिया जाएगा.'

ऋषभ पंत के लिए कही यह बात
श्रीसंथ ने अपनी इस भविष्यवाणी में ऋषभ पंत को भी शामिल किया है. वह कहते हैं, 'अगर ऋषभ पंत फिट होते हैं तो उन्हें तीसरे विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर टीम में रखना चाहिए. तीसरे विकेटकीपर के तौर पर इसलिए क्योंकि शायद उन्हें टीम इंडिया के सेट-अप में वापसी करने के लिए थोड़ा वक्त लगे. हमें मैच विजेता खिलाड़ी चाहिए. हमें ऐसा तो खिलाड़ी नहीं चाहिए जो सिर्फ टीम के आसपास रहे. हमें ऐसा खिलाड़ी चाहिए, जो क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हो और मुकाबले जीता सके. ऋषभ की लय पर निर्भर करेगा कि क्या वह पहले और दूसरे विकेटकीपर के तौर पर भी टीम का हिस्सा बन सकते हैं या नहीं.'

ऐसी है श्रीसंथ की टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, केएल राहुल, ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS Final: कोहली की स्लेजिंग पर क्या था लाबुशेन का जवाब? ऐसा है वर्ल्ड कप फाइनल के इस खास चैप्टर का राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget