एक्सप्लोरर

कौन हैं श्रीसंत की बेटी श्रीसांविका जिन्होंने हरभजन सिंह से बात करने से किया इनकार, खुद भज्जी ने किया था खुलासा

आईपीएल की थप्पड़ वाली घटना आज भी क्रिकेट फैंस के जेहन में ताजा है. इसके चलते श्रीसंत की बेटी श्रीसांविका ने हरभजन सिंह से बात करने से इनकार कर दिया था.खुद भज्जी ने इस बात का खुलासा किया है

IPL 2008: आईपीएल की वो घटना आज भी क्रिकेट फैंस के जेहन में ताजा है, जब हरभजन सिंह ने मैदान पर ही तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था. हालांकि सालों बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच सुलह हो गई, लेकिन इस कड़वी याद ने एक नया मोड़ तब लिया, जब श्रीसंत की 10 साल की बेटी श्रीसांविका ने हरभजन से बात करने से इनकार कर दिया था. इसका खुलासा खुद हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू में किया था.

क्या है पूरा मामला?

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह रविचंद्रन अश्विन के शो में मेहमान बने थे. इसी दौरान उन्होंने IPL 2008 की विवादित घटना को याद करते हुए बताया कि वह अब उस घटना पर पछताते हैं और कई बार श्रीसंत से माफी भी मांग चुके हैं, लेकिन जब वह एक बार श्रीसंत की बेटी से मिलने पहुंचे, तब उन्होंने सोचा नहीं था कि एक मासूम बच्ची उस थप्पड़ वाली घटना के चलते उनसे बात करने से इनकार कर देगी.

हरभजन ने बताया, “जब मैं श्रीसंत की बेटी श्रीसांविका से मिला तो मैंने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने कहा, ‘आपने मेरे पापा को थप्पड़ मारा था, मैं आपसे बात नहीं करूंगी.’ यह सुनकर मेरा दिल टूट गया था और मैं रो पड़ा था.”

कौन हैं श्रीसंत की बेटी श्रीसांविका?

टीम इंडिया के पूर्व पेसर श्रीसंत ने 2013 में भुवनेश्वरी कुमारी से शादी की थी और दो साल बाद 2015 में उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ था, जिसका नाम रखा गया श्रीसांविका. इस नाम में 'सांवी' का अर्थ होता है मां लक्ष्मी धन और समृद्धि की देवी.

श्रीसांविका भले ही 2008 की उस घटना के समय पैदा नहीं हुई थीं, लेकिन जैसे ही उन्हें अपने पिता की उस पुरानी घटना का पता चला, उन्होंने अपने मन में हरभजन के लिए दूरी बना ली थी. यह बात खुद हरभजन के लिए भी बेहद चौंकाने और भावुक कर देने वाली थी.

क्या बोले भज्जी?

हरभजन सिंह ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि अगर उन्हें अपने करियर की किसी एक घटना को बदलने का मौका मिले, तो वह IPL 2008 की वही थप्पड़ वाली घटना बदलना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि अब वह और श्रीसंत काफी अच्छे दोस्त हैं, लेकिन उस समय की एक भूल आज तक उन्हें परेशान करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 लाख, 65 हजार, 385 रुपये का एक रन, ऋषभ पंत ने LSG को लगाया चूना; IPL 2026 का सबसे महंगा एक रन
8 लाख, 65 हजार, 385 रुपये का एक रन, ऋषभ पंत ने LSG को लगाया चूना; IPL 2026 का सबसे महंगा एक रन
ICC ने इस देश पर लगाया बैन, अचानक फैसला लेकर चौंकाया; जानें क्या है पूरा मामला
ICC ने इस देश पर लगाया बैन, अचानक फैसला लेकर चौंकाया; जानें क्या है पूरा मामला
ऑक्शन में 1.10 करोड़ में बिके थे वैभव सूर्यवंशी, फिर कैसे मिले 3.10 करोड़? जानें कैसे कमाई में हुआ इजाफा
ऑक्शन में 1.10 करोड़ में बिके थे वैभव सूर्यवंशी, फिर कैसे मिले 3.10 करोड़? जानें कैसे कमाई में हुआ इजाफा
वैभव सूर्यवंशी के साथ विराट कोहली ओपनर, 12 खूंखार खिलाड़ी; देखें IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी के साथ विराट कोहली ओपनर, 12 खूंखार खिलाड़ी; IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

वीडियोज

Bollywood News: प्रियंका चोपड़ा का पूल डे बना इंटरनेट सेंसेशन, ब्लैक मोनोकिनी में ग्लैमरस अंदाज वायरल (01.06.26)
Salman Khan से मिला दूसरा मौका, 'Animal' के बाद बदल गई जिंदगी; Bobby Deol का खुलासा
Mannat: 😍Dua ने बांधा Mannat-Vikrant के प्यार का गठबंधन, भावुक कर देगा यह पल! #sbs
Suvendu Adhikari Cabinet: शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा विस्तार | Breaking | West Bengal | BJP | Breaking
Breaking | Delhi Fire: स्कूल ऑफ प्लानिंग की दूसरी मंजिल पर लगी आग | Latest News | Institute Fire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिरुचिरापल्ली सीट छोड़ने के बाद CM विजय का रिएक्शन, कहा- स्टालिन जैसा कोई भी...
तिरुचिरापल्ली सीट छोड़ने के बाद CM विजय का रिएक्शन, कहा- स्टालिन जैसा कोई भी...
जम्मू-कश्मीर में महंगाई का झटका, 5 रुपये बढ़े दूध के दाम, नई दरें आज से लागू
जम्मू-कश्मीर में महंगाई का झटका, 5 रुपये बढ़े दूध के दाम, नई दरें आज से लागू
41 की हुईं जेनिफर विंगेट, गोवा में यूं मनाया बर्थडे, पूल किनारे बिकिनी में दिए पोज
41 की हुईं जेनिफर विंगेट, गोवा में यूं मनाया बर्थडे, पूल किनारे बिकिनी में दिए पोज
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
Iran-US War: 'भुगतना होगा परिणाम...', लेबनान में सैन्य कार्रवाई को लेकर भड़का ईरान, अमेरिका को दी चेतावनी
'भुगतना होगा परिणाम...', लेबनान में सैन्य कार्रवाई को लेकर भड़का ईरान, अमेरिका को दी चेतावनी
RCB Fan Dancing Before Police: RCB की जीत पर पागल हुए फैंस, पुलिस के सामने ही करने लगे नागिन डांस; वीडियो वायरल
RCB की जीत पर पागल हुए फैंस, पुलिस के सामने ही करने लगे नागिन डांस; वीडियो वायरल
Obesity Myths: कम खाने से नहीं घटता वजन, मोटापे से जुड़े इन बड़े मिथकों का एक्सपर्ट ने बताया पूरा सच
कम खाने से नहीं घटता वजन, मोटापे से जुड़े इन बड़े मिथकों का एक्सपर्ट ने बताया पूरा सच
Embed widget