एक्सप्लोरर

SPL 2021: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में छिड़ा नया विवाद, अहम टूर्नामेंट का स्थगित होना तय

SPL 2021: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फिलहाल कई विवाद उबरकर सामने आ रहे हैं. कमजोर वित्तिय हालत और दूसरे कारणों की वजह से श्रीलंका प्रीमियर लीग को टाला जाना तय है.

SPL 2021: श्रीलंका क्रिकेट में छिड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड श्रीलंका प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन को लेकर बेहद ही कड़ा फैसला लेने जा रहा है. श्रीलंका प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन स्थगित किया जाएगा. इस बारे में श्रीलंका क्रिकेट जल्द ही आधिकारिक घोषणा कर सकता है. 

एलपीएल टी20 टूर्नामेंट का दूसरा सीजन जिसे हम्बंटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 30 जुलाई से 22 अगस्त तक होना था, वो अब नवंबर-दिसंबर में कराया जा सकता है. टूर्नामेंट स्थगित करने का शुरूआती कारण विदेशी खिलाड़ियों की अनुपलब्धता है लेकिन इसके अन्य कारण भी है.

सामने आई जानकारी के मुताबिक एलपीएल की पांच में से तीन टीम इसमें शामिल नहीं होंगी जिन्होंने पिछले साल इसके पहले सीजन में हिस्सा लिया था. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट और इनोवेटिव प्रोडक्शन ग्रुप (आईपीजी) ने कोलंबो किंग्स, दांबुला विकिंग और जाफना स्टालियंस के करार रद्द कर दिए थे और नए मैनेजमेंट का अनुमोदन अभी तक नहीं मिला है. सूत्रों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से तीन नए मैनेजमेंट की मंजूरी मिलना अभी बाकी है.

पहला सीजन भी दो बार हुआ था स्थगित

पिछले साल श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका प्रीमियर लीग को शुरू करने का फैसल किया था. पिछले साल भी लीग पर हालांकि कोरोना वायरस की मार पड़ी थी. श्रीलंका प्रीमियर लीग के पहले सीजन को कोरोना वायरस की वजह से दो बार स्थगित किया गया था. हालांकि नवंबर 2020 में लीग के पहले सीजन का सफल आयोजन हो गया था.

लेकिन कोरोना के चलते टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कई खिलाड़ियों ने अपने नाम वापस ले लिए थे. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की कमजोर वित्तिय स्थिति भी लीग के आयोजन में बाधा पैदा कर रही है. इतना ही नहीं इंडिया और श्रीलंका के बीच इसी महीने खेली जाने वाली लिमिटिड ओवर सीरीज को भी श्रीलंका की टीम में कोरोना के मामले आने की वजह से आगे बढ़ाया गया है.

India vs Sri Lanka: श्रीलंका कैंप में कोरोना की एंट्री के बाद वनडे और टी20 सीरीज़ के शेड्यूल में हुआ बदलाव, जानें ताज़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget