एक्सप्लोरर

Southampton Weather Forecast: साउथैंप्टन में आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल, फैंस को मिलेगी बड़ी राहत

Southampton Weather Forecast: साउथैंप्टन का मौसम आज फैंस को बड़ी राहत दे सकता है. मैच के आखिरी दिन साउथैंप्टन में बारिश नहीं होने की संभावना है. आसमान में हालांकि बादल बने रहेंगे.

Southampton Weather Forecast: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के साउथैंप्टन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. मैच में अब बस एक दिन का खेल बाकी है. लेकिन इससे पहले मैच का अधिकतर हिस्सा बारिश की भेंट चढ़ चुका है. आखिरी दिन हालांकि बारिश होने के आसार नज़र नहीं आना फैंस के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है.

पिछले कई दिनों के मुकाबले सॉउथैंप्टन का मौसम आज सबसे अच्छा रहने वाला है. साउथैंप्टन में आज बढ़िया धूप निकलने की उम्मीद है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा जो कि खेल के नजरिए से बेस्ट है. देर रात के वक्त हालांकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है.

मौसम विभाग ने जो अपडेट जारी किया है उसके मुताबिक साउथैंप्टन में आज बारिश नहीं होगी. आसमान में हालांकि बादल नज़र आ सकते हैं, लेकिन उनसे मैच के प्रभावित होने की आशंका नहीं के बराबर ही है. उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम साफ रहने की वजह से पूरे 98 ओवर का खेल हो सकता है और वह मैच का नतीजा तय करने में निर्णायक साबित हो सकता है.

बारिश से प्रभावित रहा है मैच

बता दें कि पिछले कई दिनों से साउथैंप्टन का मौसम खराब बना हुआ है. मैच का अधिकतर हिस्सा बारिश से प्रभावित रहा है. पहले और चौथे दिन बारिश के चलते एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी, जबकि बाकी तीन दिन भी बारिश की वजह से पूरे ओवर का खेल नहीं हुआ.

फिलहाल डब्लूटीसी फाइनल ड्रॉ की ओर बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है. इंडिया ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए हैं और उसके पास कुल 32 रन की बढ़त है. इंडिया के पहली पारी के 217 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने 249 रन बनाए थे. 

ईसीबी की रोटेशन नीति सवालों के घेरे में आई, बोर्ड पर जमकर बरसा दिग्गज खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget