एक्सप्लोरर

IND vs SA Test: केपटाउन में सचिन-अजहरुद्दीन के शतक के बाद भी टेस्ट हार गई थी टीम इंडिया, दूसरी पारी में ऐसे पलटा पासा

India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा. इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड खराब रहा है.

SOUTH AFRICA vs INDIA Cape Town Test Match 1997: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 11 जनवरी से खेला जाएगा. केपटाउन में खेले जाने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया को जीत के लिए काफी मेहनत करनी होगी. अभी तक के रिकॉर्ड को देखें तो भारत इस मैदान पर एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सका है. यहां खेले गए 5 में से 3 टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं. जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं. इस मैदान पर भारत को 1997 में सबसे बड़ी हार मिली थी. दक्षिण अफ्रीका ने उसे 282 रनों से हराया था. इस मैच में सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजरुद्दीन ने शतक भी लगाया था.

साल 1996-97 में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई थी. यहां उसे 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी थी. 26 दिसंबर से खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत को 328 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. यह मुकाबला डरबन में खेला गया था. जबकि दूसरा मैच 2 जनवरी से केपटाउन में खेला गया. यह  मैच भारतीय टीम 282 रनों से हार गई थी. इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रहे सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने शतक भी जड़ा था. 

केपटाउन में खेले गए टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 529 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इस दौरान गैरी कर्स्टन ने शतक लगाया था. इसके बाद भारत ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 329 रन बनाए. भारत के लिए सचिन ने 254 गेंदों का सामना करते हुए 169 रन बनाए. सचिन ने इस पारी में 26 चौके लगाए थे. दूसरे छोर पर खड़े अजहर ने 110 गेंदों का सामना करते हुए 115 रन बनाए. 

जब 300 रनों के लक्ष्य के सामने 54 रनों पर ऑल आउट हो गई थी Team India, Chaminda Vaas के चक्कर में फंसे थे खिलाड़ी

इसके बाद अफ्रीकी टीम पहली पारी खेलने मैदान पर उतरी. उसने 6 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. इस दौरान भारत के लिए जवागल श्रीनाथ ने 3 विकेट लिए थे. अनिल कुंबले के हाथ दो विकेट लगे थे. भारत को जीत के लिए 427 रनों की जरूरत थी. लेकिन दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के प्लान ने टीम इंडिया को 144 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया. इस पारी में भारत के लिए सर्वाधिक 35 रन वीवीएस लक्ष्मण ने बनाए थे. अफ्रीकी टीम के लिए पॉल एडम्स और एलन डोनाल्ड ने तीन-तीन विकेट लिए थे. इस तरह भारत को 282 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.

मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget