एक्सप्लोरर

SA vs IND 2nd TEST: बुमराह के दोहरे झटके के बाद डीवीलियर्स ने संभाली पारी

कप्तान विराट कोहली के 153 रन पर आउट होते ही भारत की पारी 307 रनों पर सिमट गई.

साउथ अफ्रीका बनाम भारत दूसरा टेस्ट तीसरा दिन खेल खत्म -

शुरुआती झटकों से उबरते हुए साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं. मेजबान टीम के पास अब कुल बढ़त 118 रनों की हो गई है. बारिश और फिर खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्द खत्म करना पड़ा. एबी डीविलियर्स अर्द्धशतक लगा चुके हैं जबकि सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

डीविलियर्स ने 78 गेंदों पर छह चौके लगाए हैं जबकि जसप्रीत बुमराह की गेंद पर स्लिप कॉर्डन में एक जीवनदान के बाद एल्गर 78 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगा चुके हैं.

मैच के चौथे दिन डीवीलियर्स की बल्लेबाजी बेहद अहम होगी. वहीं भारत को मैच में वापसी करने के लिए कल अफ्रीकी टीम को कम स्कोर पर डल्द आउट करना होगा.

टी ब्रेक -

जसप्रीत बुमराह के शुरुआतो दो विकेट के बाद साउथ अफ्रीका ने संभल कर दूसरी पारी को आगे बढ़ाया. 3 रन पर दो विकेट खोने के बाद मेजबान टीम ने 60 रन बना लिए हैं. टीम की कुल बढ़त 8 रनों की है. सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर 23 और दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स 33 रन बनाकर खेल रहे हैं.

साउथ अफ्रीकी की दूसरी पारी की शुरुआत ठीक नहीं रही और बुमराह ने अपने शुरुआती ओवर में पहले एडेन मार्कराम और हाशिम अमला को 1 रन बनाने के बाद पवेलियन भेजा. दोनों बुमराह की इन स्विंग पर विकेट के सामने पकड़े गए. लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाज विकेट लेने में नाकाम रहे. डीविलियर्स थोड़े आक्रामक अंदाज में खेले और 42 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके लगा चुके हैं.

भारत की पारी-

कप्तान विराट कोहली के 153 रन पर आउट होते ही भारत की पारी 307 रनों पर सिमट गई. पहली पारी के आधार पर साउथ अफ्रीका को 28 रनों की बढ़त मिली है. भारत के लिए पहली पारी में कोहली के अलावा, सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने 46 रन बनाए. जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 38 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाया.

साउथ अफ्रीका के लिए मोर्ने मोर्केल ने चार विकेट लिए, वहीं वर्नोन फिलेंडर, केशव महाराज, कगीसो रबाडा लुंगी नगीदी को एक-एक सफलता मिली. भारतीय टीम के दो बल्लेबाज रन आउट हुए.

लंच के बाद भारतीय टीम ने पहले इशांत(3) शर्मा का विकेट गंवाया जिसके एक रन बाद कप्तान कोहली भी आउट हो गए.

 

SA vs IND 2nd TEST: बुमराह के दोहरे झटके के बाद डीवीलियर्स ने संभाली पारी

 

साउथ अफ्रीका बनाम भारत: दूसरा टेस्ट, तीसरा दिन, पहला सेशन-

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का पहला सेशन कप्तान विराट कोहली के नाम रहा. कप्तानी पारी खेलते हुए कोहली ने करियर का 21वां शतक लगाया और भारत की उम्मीदों को बचाए रखा है. लंच ब्रेक तक भारत ने 8 विकेट खोकर 287 रन बना लिए हैं. कोहली 141 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत साउथ अफ्रीका के पहली पारी के आधार पर अभी 48 रन पीछे है. कोहली का साथ इशांत शर्मा दे रहे हैं जिन्हें अभी अपना खाता खोलना बाकी है.

21 साल बाद दक्षिण अफ्रीका में किसी भारतीय कप्तान ने जमाया शतक

भारत ने तीसरे दिन की शुरुआत 183 रन पर पांच विकेट से की. भारतीय टीम की पूरी उम्मीद कोहली और हार्दिक पांड्या की जोड़ी पर थी लेकिन पांड्या अपने कल के स्कोर में 4 रन जोड़ने के बाद गैर जिम्मेदाराना खेल का परिचय देते हुए रन आउट हो गए. 209 के कुल योग पर पांड्या के आउट होने के बाद भारत को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी और आर अश्विन ने कप्तान का बखुबी साथ निभाया. अश्विन ने 38 रन बनाए और सातवें विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी निभाई.

साउथ अफ्रीका को विकेट की तलाश थी और नई गेंद ने उनका काम आसान कर दिया. फिलेंडर की बाहर जाती गेंद को अश्विन खेलने गए और स्लिप में कप्तान फाफ डू प्लेसी ने शानदार कैच लपक कर साझेदारी को तोड़ा. अश्विन की तरह ही अगले ओवर में मोहम्मद शमी भी पवेलियन लौट गए. उन्हें मोर्कल ने पवेलियन भेजा.

गिरते विकेट के बीच कप्तान कोहली दीवार बन कर खड़े हैं और अपनी पारी में अब 14 चौके जमा चुके हैं. दूसरे सेशन में टीम बचे दो विकेट के साथ मेजबान टीम पर बढ़त लेने की कोशिश करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे, वीडियो वायरल
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget