एक्सप्लोरर

SA vs IND: पांड्या की तूफानी पारी के बाद 209 सिमटी टीम इंडिया

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत की पारी 209 रनों पर सिमट गई. पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 77 रनों की बढ़त मिली है.

केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन भारत की पारी -  साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत की पारी 209 रनों पर सिमट गई. पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 77 रनों की बढ़त मिली है. भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला. पांड्या सात रनों से अपने दूसरे शतक से चूक गए लेकिन उनकी ये पारी आने वाले कई सालों तक क्रिकेट फैन्स को याद रहेगी.

पांड्या ने भुवनेश्वर कुमार(25) के साथ आठवें विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी कर टीम बड़ी मूसीबत से बाहर निकाला. साउथ अफ्रीका की ओर से फिलेंडर और रबाडा ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि स्टेन और मोर्कल को दो-दो सफलताएं मिली.

पांड्या ने संकट में बिखरती दिख रही भारत को संभालते हुए एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. 95 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 14 चौके और 1 शानदार छक्का लगाया. पांड्या और भुवनेश्वर के बीच यह साझेदारी तब आई जब भारत ने अपने सात विकेट महज 92 रनों पर ही खो दिए थे.

दूसरे दिन के पहले सेशन में भारत ने रोहित शर्मा (11) का विकेट खोया, लेकिन दूसरे सेश में उसने तीन और विकेट खो दिए जिसमें सबसे अहम विकेट चेतेश्वर पुजारा (26) का था. पुजारा को 76 के कुल स्कोर पर वार्नोन फिलेंडर ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस के हाथों कैच कराया. पांच रन बाद फिलेंडर ने रविचंद्रन अश्विन (12) को पवेलियन भेज दिया. 92 के कुल स्कोर पर ऋद्धिमान साहा बिना खाता खोले डेल स्टेन का शिकार हो गए.

यहां पांड्या ने कदम रखा हालत के विपरीत आतिशी अंदाज में वापसी की. पारी को संभालने में भुवनेश्वर ने पांड्या का बखूबी साथ दिया और सूझबूझ भरी पारी खेली. भुवनेश्वर ने 86 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके लगाए.

इससे पहले, पहले दिन का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 28 रनों पर करने वाली भारतीय टीम को रोहित और पुजारा से ही उम्मीदे थीं. इस जोड़ी ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन रोहित बीच में ही पुजारा का साथ छोड़ गए. वह कागिसो रबादा की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए.

इसके बाद हालांकि पुजारा और अश्विन ने लंच तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया था.

इससे, पहले भारतीय गेंदबाजों ने पहले दिन साउथ अफ्रीका को 286 रनों पर सीमित कर दिया था. उसके लिए अब्राहम डिविलियर्स 65 और फाफ डु प्लेसिस 62 रन बनाए.

भारत के लिए भुवनेश्वर ने चार विकेट लिए. अश्विन ने दो विकेट चटकाए. मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और पांड्या को एक-एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget