एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: क्यों रन नहीं बना पा रहे हैं भारतीय बल्लेबाज? सौरव गांगुली ने खराब पिचों की हकीकत बताई

IND Vs ENG: सौरव गांगुली ने भारतीय पिचों पर निशाना बोला है. खराब बल्लेबाजी के लिए गांगुली ने भारतीय पिचों को जिम्मेदार बताया.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की नाकामी के बाद पिचों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने घरेलू सीरीज में जिस तरह की पिच बनाई जा रही हैं उसकी आलोचना की है. सौरव गांगुली का कहना है कि जब इंडिया के पास बुमराह, शमी और सिराज के जैसे बॉलर्स हैं तो फिर धीमी पिच बनाने की क्या जरूरत है. सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों की नाकामी के लिए धीमी पिचों को ही जिम्मेदार ठहराया है. 

सौरव गांगुली ने भारत में होने वाले टेस्ट मैचों के लिए बेहतर पिच बनाने की मांग भी की है. सौरव गांगुली ने कहा, ''जब मैं बुमराह, शमी, सिराज और मुकेश कुमार को गेंदबाजी करते हुए देखता हूं तो मुझे हैरानी होती है कि भारत में सिर्फ टर्निंग ट्रेक ही क्यों बनाए जा रहे हैं. हर मुकाबला बेहतर पिच पर होना चाहिए और मैं ऐसा होते हुए देखना चाहता हूं. भारत के पास ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो कि 20 विकेट हासिल कर सकते हैं. हमारे तेज गेंदबाज अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल के साथ मिलकर किसी भी टीम को समेटने की काबिलियत रखते हैं. पिछले 6 से 7 साल में भारत की बल्लेबाजी खराब होने की वजह खराब पिचों का होना ही है. मैच बेहद विकेट पर होना चाहिए. भारत 5 दिन में आसानी से जीत दर्ज कर सकता है.''

दूसरे टेस्ट में भारत की स्थिति बेहतर

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत की स्थिति बेहतर नज़र आ रही है. भारत ने पहली पारी में 396 का स्कोर खड़ा किया. जसप्रीत बुमराह के 6 विकेट की बदौलत भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी को 253 रन पर समेट दिया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं. इस तरह से भारत के पास दूसरी पारी में 171 रन की बढ़त हो चुकी है. हालांकि टीम इंडिया इस सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
2027 WC के लिए टीम में हो 17 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया की ICC से मांग
एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो
एक तो पाकिस्तान मैच हारा, ऊपर से बाबर की घटिया अंग्रेजी; देखें वीडियो
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget