एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच के सपोर्ट में सौरव गांगुली, दिया बड़ा बयान

Sourav Ganguly on IND vs PAK Asia Cup 2025: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एशिया कप 2025 को अपना समर्थन दिया है. उन्होंने भारत और पाकिस्तान के एक ही ग्रुप में होने पर बड़ा बयान दिया.

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक ही ग्रुप में शामिल हैं. इसका शेड्यूल जारी हो गया है और भारत पाकिस्तान के बीच मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा. इसको लेकर फैंस पहले ही से बोर्ड के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे थे, आलोचना कर रहे थे कि क्यों पाकिस्तान के साथ मैच हो रहा है. इस बीच सौरव गांगुली का भी बड़ा बयान आया है, जिसने कुछ फैंस को और भड़का दिया है. सोशल मीडिया पर उनके बयान की आलोचना हो रही है.

एएनआई से बात करते हुए एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के एक ही ग्रुप में शामिल होने पर सौरव गांगुली ने कहा, "मुझे इससे कोई समस्या नहीं है. खेल चलते रहना चाहिए. पहलगाम में जो हुआ, वो नहीं होना चाहिए लेकिन खेल जारी रहना चाहिए. आतंकवाद नहीं होना चाहिए, इसे रोका जाना चाहिए. भारत ने आतंकवाद के प्रति कड़ा रुख अपनाया है."

सौरव गांगुली के बयान से भड़के फैंस

22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसके तार पाकिस्तान से जुड़े थे. इसके बाद देशभर में गुस्सा था, सेना ने भी इसका बदला लेते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में भारत के पूर्व क्रिकेटर्स ने आलोचना होने के बाद पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से मना किया तो मैच को रद्द करना पड़ा. अब एशिया कप में दोनों टीमों के एक ही ग्रुप में शामिल होने के बाद फैंस का गुस्सा एक बार फिर बढ़ गया है.

एशिया कप 2025 ग्रुप्स

  • ग्रुप A- इंडिया, पाकिस्तान, यूएई, ओमान
  • ग्रुप B- बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, हांगकांग.

एशिया कप का पहला मैच 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा. भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के साथ होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा. 19 सितंबर तक ग्रुप स्टेज के मैच खेले जाएंगे, 20 तारीख से सुपर 4 स्टेज के मैच शुरू होंगे. एशिया कप 2025 का फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget