एक्सप्लोरर

विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के बीच तुलना नहीं करना चाहते हैं सौरव गांगुली

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि मौजूदा समय के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के बीच तुलना नहीं की जा सकती है.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, मौजूदा समय के दो बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली और स्टीव स्मिथ  की तुलना नहीं करना चाहते हैं. गांगुली का मानना है कि विराट कोहली मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं जबकि स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड यह बताता है कि एक विश्व स्तर का खिलाड़ी है.

एक साल इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन के बाद स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की. स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एशेज सीरीज में पांच मैचों की सात पारियों में 774 रन बनाए. इस सीरीज में स्मिथ ने एक दोहरे शतक के साथ दो शतक और दो अर्द्धशतकीय पारी खेली.

स्मिथ ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी सात पारियों में 144, 142, 92, 211, 82 और 23 रन बनाए. इस तरह वह किसी एक एशेज सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर आ गए हैं.

एशेज में शानदार प्रदर्शन के साथ ही स्मिथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर अपना कब्जा जमाया.

गांगुली ने टाट स्टील कोलकाता 25 के मैराथन कार्यक्रम के बाद कहा, ''ये एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब नहीं दिया सकता है. दोनों ही खिलाड़ी विश्व स्तर के हैं और इस समय दोनों अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं.

स्मिथ को लेकर गांगुली ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में 26 शतक लगाना एक अद्भुत रिकॉर्ड होता है.

आपको बता दें कि टाटा स्टील कोलकाता 25के मैराथन का छठा सीजन 15 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा.

स्मिथ और कोहली के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान ने महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर गांगुली ने कहा, "मुझे नहीं पता कि चयनकर्ता क्या सोचते हैं और विराट क्या सोचते हैं. धोनी महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं और उन्हें ही निर्णय लेने दें."

गांगुली ने साथ ही कहा कि भारत अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज जीतने का दावेदार है.

उन्होंने कहा, "भारत प्रबल दावेदार है. घर में भारत एक खतरनाक टीम है और उसे हराना बहुत मुश्किल है. यह कई सालों से चली आ रही है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget