एक्सप्लोरर

SL vs PAK: एंजेलो मैथ्यूज के नाम हुई बड़ी उपलब्धि, टेस्ट क्रिकेट में ये कमाल करने वाले छठे श्रीलंकाई बने

2009 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले और 7,000 टेस्ट रन की कगार पर खड़े एंजेलो मैथ्यूज इस फॉर्मेट में 10,000 रन बनाना चाहते हैं. मैथ्यूज ने कहा, "टेस्ट में 10,000 रन बनाना शानदार होगा."

Angelo Mathews becomes 6th Sri Lankan to play 100 Tests: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच गॉल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में सीनियर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने मैदान पर उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल, वह 100 टेस्ट खेलने वाले छठे श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं. 

मैथ्यूज रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे और अंतिम मैच में 100 टेस्ट मैच खेलने वाले छठे श्रीलंकाई क्रिकेटर बन गए. 35 वर्षीय खिलाड़ी ने इस अवसर पर गेंदबाजी कोच चमिंडा वास से एक विशेष कैप प्राप्त की. दिलचस्प बात यह है कि मैथ्यूज और वास दोनों एक ही स्कूल में पढ़े हैं और वास के बाद मैथ्यूज ने 100 टेस्ट पूरे कर लिए हैं.

श्रीलंका क्रिकेट ने तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, "एंजेलो मैथ्यूज को अपने 100वां टेस्ट मैच पर उन्हें विशेष कैप देकर सम्मानित किया गया." बता दें कि मैथ्यूज से पहले श्रीलंका के पांच खिलाड़ी महेला जयवर्धने (149 टेस्ट), कुमार संगकारा (134 टेस्ट), मुथैया मुरलीधरन (133 टेस्ट), चमिंडा वास (111 टेस्ट), सनथ जयसूर्या (110 टेस्ट) ने देश के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेले हैं.

2009 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले और 7,000 टेस्ट रन की कगार पर खड़े मैथ्यूज लाल गेंद वाले क्रिकेट में 10,000 रन बनाना चाहते हैं. मैथ्यूज ने कहा, "टेस्ट में 10,000 रन बनाना शानदार होगा. बहुत से लोगों ने ऐसा नहीं किया है और यह कुछ ऐसा है जिसे मैं हासिल करना चाहता हूं."

उनकी प्रेरणा के बारे में पूछे जाने पर मैथ्यूज ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का नाम लिया, जिन्होंने हाल ही में बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड टेस्ट टीम में वापसी की थी.

उन्होंने कहा, "जिमी एंडरसन मेरी प्रेरणा है. 40 साल की उम्र में, वह अभी भी फिट है और खेल रहे हैं. वह अपने खेल को कुछ और वर्षों के लिए बढ़ाना चाहते हैं. मेरे पास अभी भी कुछ और साल बाकी हैं. उम्र सिर्फ एक संख्या है और मैं अपनी फिटनेस पर काम करूंगा."

ये भी पढ़ें-

IND vs WI 2nd ODI Dream 11: ये खिलाड़ी आपको जिता सकते हैं सबसे ज्यादा पॉइंट्स, जानिए पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट

स्टोक्स के बाद Hardik Pandya लेंगे संन्यास? रवि शास्त्री ने बताया कब वनडे क्रिकेट को अलविदा कहेंगे भारतीय ऑलराउंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
LIVE: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget