एक्सप्लोरर

'विराट कोहली से मिलने का है सपना...', WPL 2025 की सबसे महंगी खिलाड़ी सिमरन शेख ने कह दी दिल की बात 

Simran Shaikh: महिला प्रीमियर लीग 2025 के ऑक्शन में सबसे महंगी बिकने वाली सिमरन शेख ने कहा कि वह विराट कोहली से मिलना चाहती हैं. वह किंग कोहली से मिलने के लिए काफी उत्साहित हैं.

Simran Shaikh Wanted To Meet Virat Kohli: सिमरन शेख इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. महिला प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के लिए हुए ऑक्शन में सिमरन को गुजरात जायंट्स ने 1.9 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा. अब सबसे महंगी बिकने वाली सिमरन शेख ने बताया कि उनका सपना विराट कोहली से मिलने का है. मुंबई से आने वालीं सिमरन ने विराट कोहली को लेकर बात की. 

सिमरन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि उनके लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था. उनके समुदाय में लोगों को ऐसी चीजों के लिए सपोर्ट नहीं किया जाता है. इसके अलावा सिमरन ने गुजरात जायंट्स का शुक्रिया अदा किया.

सिमरन ने बात करते हुए कहा, "मैं गुजरात जायंट्स फैमिली का शुक्रिया अदा करती हूं. इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद अब मेरी जिम्मेदारी है कि मैं उनके लिए खेलूं. मैं अपने माता-पिता का शुक्रिया अदा करती हूं क्योंकि मेरे समुदाय में ऐसी चीजों के लिए ज्यादा सपोर्ट नहीं मिलता है, लेकिन उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया. मेरा सपना एक बार विराट कोहली से मिलने का है. मुझे बस भारत की एक जर्सी चाहिए और इसीलिए मैं यह सारी कोशिशें कर रही हूं."

पिछले सीजन यूपी वॉरियर्स का थीं हिस्सा

बता दें कि 2023 के महिला प्रीमियर लीग में सिमरन यूपी वॉरियर्स का हिस्सा थीं. उन्होंने यूपी के लिए 9 मुकाबले खेले थे, जिनकी 7 पारियों में बैटिंग करते हुए 29 रन बनाए थे, जिसमें 11 हाई स्कोर था. वह मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं. 

गौरतलब है कि सिमरन ने अब तक अपने करियर में 80 टी20 मैच खेल लिए हैं. इस मैचों में उन्होंने 34.73 की औसत और 169.78 के स्ट्राइक रेट से 1528 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले हैं. स्ट्राइक रेट से साफ जाहिर हो रहा है कि सिमरन तेज बैटिंग करने के लिए जानी जाती हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

किंग कोहली के बैट से बना डाले विराट से ज्यादा रन, आकाशदीप के जज्बे की हर तरफ हो रही चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
LIVE: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget