एक्सप्लोरर

Indore Test: क्या प्लेइंग-11 से बाहर होने के बाद टीम से भी ड्रॉप होंगे केएल राहुल? वापसी नहीं होगी आसान

KL Rahul: केएल राहुल टेस्ट क्रिकेट की पिछली 10 पारियों में एक बार भी 23 से ज्यादा रन नहीं बना सके हैं. इन 10 पारियों में उनका बल्लेबाजी औसत महज 12.5 का रहा है.

Shubman Gill replace KL Rahul: भारत और ऑस्ट्रेलिया की बीच इंदौर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में केएल राहुल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. उन्हें इस टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया है. लगातार खराब प्रदर्शन के कारण केएल राहुल को ड्रॉप होना पड़ा है. प्लेइंग-11 से बाहर होने के बाद क्या केएल राहुल को आगामी टेस्ट मैचों में टीम से भी ड्रॉप किया जा सकता है? यहां जानें...

केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में मौका दिया है. शुभमन गिल इस वक्त शानदार लय में हैं. हाल ही में हुई टी20 और वनडे सीरीज में उन्होंने खूब सारे रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में भी वह लाजवाब रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज जीतने में गिल ने अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में यह खिलाड़ी निश्चित तौर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इन बचे हुए दो टेस्ट मैचों में बड़ी पारी खेलकर अपना स्थान सुनिश्चित कर सकता है.

अब गिल को मिलेंगे कुछ मौके, मयंक और सरफराज भी हैं रेस में
जिस तरह से केएल राहुल को कई मौके मिले हैं, ठीक उसी तरह अब भारतीय टीम प्रबंधन अगले कुछ टेस्ट मैचों में शुभमन गिल को भी मौका देंगे, फिर चाहे वह बल्ले से कुछ खास न कर सकें. फिर, घरेलू क्रिकेट में लाजवाब प्रदर्शन कर रहे मयंक अग्रवाल और सरफराज खान जैसे बल्लेबाज भी हैं जो केएल राहुल को चुनौती दे रहे हैं. मयंक ने इस बार रणजी ट्रॉफी में जमकर रन बरसाए हैं, वहीं सरफराज खान पिछले तीन रणजी सीजन से लगातार रन बना रहे हैं. ऐसे में संभव है कि केएल राहुल आगामी टेस्ट मुकाबलों में न केवल प्लेइंग-11 से बाहर रहें बल्कि उन्हें टीम सिलेक्शन में भी नजरअंदाज किया जा सकता है.

ये खिलाड़ी भी देंगे केएल राहुल को चुनौती
केएल राहुल के लिए गिल, मयंक और सरफराज ही चुनौती नहीं है. सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज भी उनके टेस्ट स्क्वाड चयन में बाधा बन सकते हैं. दरअसल इन दोनों खिलाड़ियों को अब तक टेस्ट में पूरी तरह से मौका नहीं मिला है. सूर्यकुमार यादव को जहां केवल एक टेस्ट में प्लेइंग-11 में लिया गया था, वहीं ईशान किशन को अब तक अपने टेस्ट डेब्यू का इंतजार है.

पिछली 10 पारियों में केएल का बल्लेबाजी औसत
IPL 2022 के बाद से ही केएल राहुल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. वनडे और टी20 में तो वह फ्लॉप हो ही रहे थे, अब टेस्ट में भी उनका बल्ला पूरी तरह खामोश है. टेस्ट क्रिकेट की पिछली 10 पारियों उनका बल्लेबाजी औसत 13 से भी कम रहा है. वह इन 10 पारियों में एक बार भी 23 रन से ज्यादा नहीं बना सके हैं.

यह भी पढ़ें...

WPL 2023 Schedule: महिला प्रीमियर लीग 2023 के शेड्यूल और फॉर्मेट से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक, जानें A टू Z जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget