एक्सप्लोरर

Shubman Gill Hospitalized: शुभमन गिल का प्लेटलेट्स काउंट गिरा, हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया

Shubman Gill Hospitalized: शुभमन गिल पिछले हफ्ते डेंगू का शिकार हो गए थे. गिल को अब हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है.

ICC World Cup 2023: भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल के ताजा हेल्थ अपडेट ने टीम इंडिया और फैंस की चिंता बढ़ा दी है. डेंगू से जूझ रहे शुभमन गिल के प्लेटलेट्स कम होने की वजह से उन्हें चेन्नई के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. शुभमन गिल पहले ही अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच से बाहर हो चुके हैं. अब गिल के पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को होने वाले मैच में खेलने की भी कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है. गिल की गैरमौजूदगी में ईशान किशन ही रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए नज़र आएंगे.

मंगलवार को बीसीसीआई की ओर से शुभमन गिल का हेल्थ अपडेट जारी किया गया था. हेल्थ अपडेट में जानकारी दी गई थी कि शुभमन गिल ने टीम के साथ दिल्ली ट्रेवल नहीं किया है और वह चेन्नई में रहकर ही अपना इलाज करवाएंगे. ताजा जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को शुभमन गिल के प्लेटलेट्स में कमी आई और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. फिलहाल शुभमन गिल चेन्नई के हॉस्पिटल में ही एडमिट हैं.

टीम में बने रहेंगे गिल

शुभमन गिल की डेंगू रिपोर्ट पिछले हफ्ते पॉजिटिव आई थी. इसके बाद गिल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले से बाहर हो गए. ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि गिल शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच तक फिट हो जाएंगे. लेकिन अब इस बात कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है. डेंगू जैसी बीमारी से उभरने में कम से कम दो हफ्ते का वक्त लग जाता है. ऐसे में अगले हफ्ते की शुरुआत में ही गिल प्रैक्टिस पर दोबारा लौट पाएंगे.

हालांकि बीसीसीआई गिल के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं करेगी और वह वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा बने रहेंगे. गिल इस साल वनडे में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. गिल पूरी तरह से फिट होने के बाद वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget