एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: कप्तान शुभमण गिल 5वें टेस्ट में तोड़ सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड, इतिहास रचने के बेहद करीब

Shubman Gill Records: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. भारतीय कप्तान शुभमन गिल यहां 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच सकते हैं.

बतौर टेस्ट कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज शुभमन गिल की पहली सीरीज है, जिसका आखिरी मैच 31 जुलाई से द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. पहली ही सीरीज में गिल ने कई रिकॉर्ड बनाएं और अब आखिरी मैच में भी वह 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. जो एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपने पूरे करियर में नहीं कर पाए, वो गिल पहली ही सीरीज में करने के बेहद करीब हैं.

1- एक सीरीज में बतौर भारतीय कप्तान शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बनाने की दहलीज पर

सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1978 में खेली गई टेस्ट सीरीज में कुल 732 रन बनाए थे, तब से लेकर आज तक कोई भारतीय कप्तान उनका ये रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाया है. इस दौरान, सौरव गांगुली, एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों ने कप्तानी की लेकिन उनका ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए. शुभमन गिल अपनी पहली ही सीरीज में 47 साल पुराने इस रिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर खड़े हैं, उन्हें 2 बची हुई पारियों में कुल 11 रन ही बनाने हैं. शुभमन गिल अभी तक खेले 4 मैचों में 722 रन बना चुके हैं.

2- अवे टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

अवे टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी शुभमन गिल नंबर 1 बनने के बहुत करीब हैं. उन्हें सिर्फ 1 रन और बनाना है. अभी ये रिकॉर्ड गैरी सोबर्स के नाम हैं, जिन्होंने 1966 में 722 रन बनाए थे. गिल उनकी बराबरी कर चुके हैं और 1 रन बनाकर उनका ये रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

3- शुभमन गिल- एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय भी सुनील गावस्कर ही हैं, गिल से आगे उनकी 2 सीरीज में बनाए गए रन हैं. पहले नंबर पर 1970 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में उनके रन हैं, जब गावस्कर ने 774 रन बनाए थे. इस रिकॉर्ड को तोड़कर नंबर 1 पर आने के लिए गिल को 53 रन और बनाने हैं.

4- एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान बन सकते हैं शुभमन गिल

एक टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में शुभमन गिल ने डॉन ब्रैडमैन और सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली है. गिल अभी तक 4 शतक लगा चुके. अगर वह एक शतक और लगाते हैं तो क्लाइड वॉलकॉट की बराबरी कर लेंगे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 शतक जड़े थे. अगर गिल दोनों पारियों में शतक लगाते हैं तो वह पहले नंबर पर आ जाएंगे.

5- एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

बतौर कप्तान एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन हैं, जिन्होंने 1936 में इंग्लैंड के खिलाफ 810 रन बनाए थे. गिल के पास 2 पारियां और हैं और उन्हें 89 रन बनाने हैं, ऐसा करते ही वह करीब 90 साल पुराने इस रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच देंगे.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: रोहित शर्मा के शतक पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल? वीडियो देख नहीं होगा यकीन
रोहित शर्मा के शतक पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल? वीडियो देख नहीं होगा यकीन
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को 15 बाउंड्री से दिया जवाब
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा 'ऐतिहासिक' शतक, संन्यास की बात करने वालों को दिया जवाब
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
एक सीरीज में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन, जो रूट ने बनाया गजब का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'; भारत के खिलाफ रचा इतिहास
एक सीरीज में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन, जो रूट ने बनाया गजब का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
Embed widget