एक्सप्लोरर

श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी वनडे टीम की कमान? यह खिलाड़ी रोहित शर्मा की जगह बनेगा ODI कप्तान!

India ODI Captain: भारत के नए वनडे कप्तान को लेकर एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है. इसमें बताया गया है कि रोहित शर्मा की जगह किसे वनडे टीम की कमान सौंपी जाएगी.

पिछले कई दिनों से भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि बीसीसीआई श्रेयस अय्यर को नया वनडे कप्तान घोषित कर सकती है. पर अब इसमें एक नया मोड़ आया है. ताजा रिपोर्ट में एक दूसरे खिलाड़ी को वनडे टीम की कमान सौंपने की जानकारी सामने आई है. 

बता दें कि अभी रोहित शर्मा वनडे टीम के कप्तान हैं. टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है. वहीं टेस्ट टीम को शुभमन गिल लीड कर रहे हैं. अब ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शुभमन गिल भारत के अगले वनडे कप्तान होंगे. कुछ रिपोर्ट्स में पहले दावा किया गया था कि श्रेयस अय्यर अगले वनडे कप्तान होंगे, लेकिन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कंफर्म किया था कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है. 

तीनों फॉर्मेट में एक होगा कप्तान?

रेवस्पोर्ट्ज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह लगभग तय है कि समय आने पर शुभमन गिल ही रोहित शर्मा की जगह वनडे कप्तान होंगे. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनडे कप्तान के लिए कोई और दावेदार नहीं है. इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वर्तमान में भविष्य में शुभमन गिल के सभी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) के कप्तान बनने की उम्मीद है. 

बता दें कि शुभमन गिल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के उपकप्तान थे. वहीं वह आईपीएल में गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान हैं. हाल ही में उन्हें टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है. रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद गिल को भारत की टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था. गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड में गजब का प्रदर्शन किया और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कराई. अब देखने वाली बात यह होगी कि बीसीसीआई कब नए वनडे कप्तान का एलान करती है.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
Commonwealth Games 2026: जिन खेलों में भारत है बेस्ट, सब हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में बचे सिर्फ 10 खेल
जिन खेलों में भारत है बेस्ट, सब हटाए गए; कॉमनवेल्थ गेम्स में बचे सिर्फ 10 खेल
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारी मुलाकात IPL...
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारी मुलाकात IPL
'लड़ाई एकतरफा नहीं होगी', जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा की भारत को चुनौती; जानें क्या कहा
'लड़ाई एकतरफा नहीं होगी', जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा की भारत को चुनौती; जानें क्या कहा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget