एक्सप्लोरर

कंगारुओं के खिलाफ श्रेयस अय्यर कप्तान, केएल राहुल और सिराज भी टीम में; ऑस्ट्रेलिया की निकलेगी हवा!

BCCI ने कंगारुओं के खिलाफ दो मैचों के लिए टीम का एलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई है. वहीं कई धुरंधर खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है.

विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय-ए टीम के कप्तान होंगे. BCCI ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर को जगह मिली है. बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान किया है. 

बता दें कि इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच लखनऊ में 2 अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेले जाएंगे. पहला मैच 16 से 19 सितंबर और दूसरा मैच 23 से 25 सितंबर के बीच खेला जाएगा. कंगारू पहले ही भारत दौरे के लिए अपनी टीम का एलान कर चुके हैं. श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. वहीं ध्रुव जुरेल को उपकप्तानी सौंपी गई है. साथ ही टीम में और भी कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं.

कंगारुओं से भिड़ेंगे टीम इंडिया के धुरंधर 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन मैचों के लिए भारत की टीम में अभिमन्यु ईश्वरन, एन जगदीसन, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बदोनी, प्रसिद्ध कृष्णा और खलील अहमद के रूप में कई धुरंधर शामिल हैं. बता दें कि केएल राहुल और मोहम्मद सिराज भी ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंडिया-ए के लिए खेलेंगे. हालांकि, दोनों भारतीय स्टार दूसरा टेस्ट मैच खेलेंगे. केएल राहुल और मोहम्मद सिराज को दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया जाएगा. दोनों भारतीय स्टार पहले अनऑफिशियल टेस्ट के बाद टीम में दो खिलाड़ियों की जगह लेंगे. 

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 2 टेस्ट के लिए इंडिया-ए की टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बदोनी, नितीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, मानव सुथार और यश ठाकुर

दोनों अनऑफिशियल टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की ए टीम- जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, आरोन हार्डी, कैंपबेल केलावे, सैम कोंस्टास, नाथन मैकस्वीनी, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, फर्गस ओ'नील, ओलिवर पीक, जोश फिलिप, कोरी रोचिचियोली और लियाम स्कॉट.  

ऑस्ट्रेलिया ए के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल

16-19 सितंबर: पहला चार दिवसीय मैच, इकाना स्टेडियम, लखनऊ
23-26 सितंबर: दूसरा चार दिवसीय मैच, इकाना स्टेडियम, लखनऊ
30 सितंबर: पहला एक दिवसीय मैच, ग्रीन पार्क, कानपुर
3 अक्टूबर: दूसरा एक दिवसीय मैच, ग्रीन पार्क, कानपुर
5 अक्टूबर: तीसरा एक दिवसीय मैच, ग्रीन पार्क, कानपुर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget