एक्सप्लोरर

IND vs ENG: रांची टेस्ट की दूसरी पारी में शोएब बशीर ने चटकाए 5 विकेट, इस खास लिस्ट में दर्ज कराया नाम

Shoaib Bashir: रांची टेस्ट में इंग्लैंड के युवा स्पिनर शोएब बशीर ने एक खास लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया. उन्होंने इस टेस्ट में भारत की पहली पारी में 5 विकेट चटकाए.

Shoaib Bashir In Ranchi Test: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच में शोएब बशीर ने लाजवाब गेंदबाजी की. इंग्लैंड के इस स्पिनर ने भारत की पहली पारी में 5 विकेट झटके. इस दमदार प्रदर्शन ने उन्हें एक खास लिस्ट में शरीक कर दिया. वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 5 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के दूसरे गेंदबाज बन गए.

इंग्लैंड के लिए सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट फेर पूरा करने का रिकॉर्ड स्पिन ऑलराउंडर रेहान अहमद के नाम दर्ज है. रेहान ने साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए कराची टेस्ट में महज 18 साल की उम्र में 5 विकेट चटकाए थे. अब शोएब बशीर ने 20 साल की उम्र में यह करिश्मा किया है.

इंग्लैंड के लिए सबसे कम उम्र में 5 विकेट फेर
1. 18 साल 128 दिन: रेहान अहमद (5/48) बनाम पाकिस्तान कराची टेस्ट 2022
2. 20 साल 135 दिन: शोएब बशीर (5/119) बनाम इंडिया रांची टेस्ट 2024
3. 20 साल 182 दिन: बिल वोस (7/70) बनाम वेस्ट इंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट 1930
4. 20 साल 298 दिन: जेम्स एंडरसन (5/73) बनाम जिम्बाब्वे लॉर्ड्स टेस्ट 2003

रांची में बशीर का कहर
शोएब बशीर अपने करियर का दूसरा ही टेस्ट मुकाबला खेल रहे हैं. भारत के खिलाफ वर्तमान सीरीज के विशाखापट्टनम टेस्ट में उनका इंटरनेशनल डेब्यू हुआ था. अपने पहले मैच में उन्होंने 4 विकेट लिए थे. अब रांची में उन्होंने चौंकाने वाला प्रदर्शन किया. बशीर ने शुभमन गिल, रजत पाटीदार, रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेज टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेला. मैच के तीसरे दिन उन्होंने आकाशदीप को एलबीडब्ल्यू कर अपने 5 विकेट पूरे किए.

दिलचस्प बात यह रही कि इंग्लैंड की ओर से फेंके गए कुल ओवरों में 40% से ज्यादा ओवर्स अकेल बशीर ने फेंके. उन्होंने कुल 44 ओवर गेंदबाजी की. एक खास बात यह भी है कि इंटरनेशनल डेब्यू के पहले बशीर ने महज 6 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे और 10 विकेट चटकाए थे.

यह भी पढ़ें...

IPL 2024: दिल्ली का होम ग्राउंड वाइजैग, 10 शहर और 21 मैच...जानिए आईपीएल 2024 के शेड्यूल में क्या है खास; जानें सबकुछ

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget