एक्सप्लोरर

मानहानि के नोटिस पर शोएब अख्तर का पलटवार, कहा- ‘मुंहतोड़ जवाब दूंगा’

पीसीबी के कानूनी सलाहकार ने शोएब अख्तर के बयान पर उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा था. शोएब ने उमर अकमल पर बैन के बाद पीसीबी की कानूनी टीम को अयोग्य बताया था.

पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर विवाद बढ़ रहा है. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के कानूनी सलाहकार से मिले मानहानि नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि वो अपनी बात पर कायम हैं और नोटिस का ‘मुंहतोड़’ जवाब देंगे. पीसीबी के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी को अयोग्य बताने पर रिजवी ने शोएब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही थी.

शोएब ने शुक्रवार 1 मई को एक ट्वीट कर रिजवी की ओर से नोटिस मिलने की पुष्टि की और जवाब में लिखा, “तफज्जुल रिजवी से मुझे नोटिस मिला है जो झूठ और मनगढ़ंत बातों से भरा हुआ है. मैंने सलमान नियाजी को अपना वकील नियुक्त किया है जो मेरी तरफ से नोटिस का मुंहतोड़ जवाब देंगे. मैं रिजवी को अयोग्य बताने वाले अपने बयान पर कायम हूं.”

ऐसे शुरू हुआ विवाद

उमर अकमल पर पीसीबी की ओर से लगाए गए 3 साल के बैन पर प्रतिक्रिया देते हुए अख्तर ने रिजवी समेत पीसीबी के कानूनी विभाग को जमकर कोसा था. अख्तर ने रिजवी समेत लीगल टीम को ‘दो टके के वकील’ बताया था और कहा था कि ये केस उलझाते हैं और फिर हार जाते हैं.

अख्तर के इस बयान के बाद ही रिजवी ने उनके खिलाफ मानहानि और आपराधिक मामले दर्ज कराए थे. साथ ही साइबर क्राइम के तहत भी मुकदमा दर्ज कराया था.

वहीं पूर्व पाकिस्तानी कप्तान यूनुस खान ने भी अख्तर की बातों को सही बताते हुए उनका समर्थन किया था और कहा था कि कड़वा सच बोलने के लिए हिम्मत चाहिए होती है. अख्तर ने समर्थन के लिए यूनुस को भी शुक्रिया कहा.

ये भी पढ़ें-

दादा ने बताई कई जरूरी बातें, हमेशा चाहते हैं मैं अच्छा करूं- ऋषभ पंत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज
जिम्बाब्वे के हाथों 99 रन से बुरी तरह हारा बांग्लादेश, ट्राई सीरीज का शानदार आगाज
इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लिया, PCB ने कर दिया क्लेश, पढ़ें पूरा मामला
इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू लिया, PCB ने कर दिया क्लेश, पढ़ें पूरा मामला
40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल, स्क्वाड समेत सारी डिटेल
40 दिन न्यूजीलैंड में रहेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट टी20 और वनडे का पूरा शेड्यूल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget