एक्सप्लोरर

दादा ने बताई कई जरूरी बातें, हमेशा चाहते हैं मैं अच्छा करूं- ऋषभ पंत

सौरव गांगुली 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ मेंटॉर के तौर पर जुड़े थे. पंत ने पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 488 रन बनाए थे.

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले करीब एक साल में भारतीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा फैंस के निशाने पर रहे हैं. आईपीएल और रणजी ट्रॉफी में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के कारण चर्चा में आए पंत का अंतरराष्ट्रीय करियर बेहद उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. बैटिंग के दौरान लापरवाही में अपना विकेट गंवाने के साथ ही विकेट के पीछे गलतियों के कारण वो लगातार आलोचना झेलते रहे हैं.

इसके बावजूद पंत को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए सबसे बेहतरीन और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में माना जाता है. टीम इंडिया के साथियों से लेकर पूर्व क्रिकेटरों ने भी पंत के टैलेंट पर भरोसा जताया है. वहीं पंत को आईपीएल में रिकी पॉन्टिंग और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों से गाइडेंस भी मिला है.

अब पंत ने बताया है कि बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी कई जरूरी टिप्स दिए, जिनसे उनको मदद मिली. दिल्ली कैपिटल्स के इंस्टाग्राम चैनल पर लाइव के दौरान पंत ने बताया, “उन्होंने मुझे कहा ‘तुम्हें खुद को कुछ वक्त देने की जरूरत है और फिर तुम जो चाहे वो कर सकते हो.’ वो हमेशा चाहते हैं कि मैं अच्छा करूं. उन्होंने मुझे कुछ जरूरी चीजें बताई और मैंने उन्हें ट्राई भी किया. उनसे मुझे मदद भी मिली.”

बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से पहले सौरव गांगुली 2019 के आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के साथ बतौर मेंटॉर जुड़े थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पॉन्टिंग दिल्ली के मुख्य कोच के तौर पर जुड़े थे.

इस सीजन के दौरान ऋषभ पंत अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे. वहीं इस इंस्टाग्राम लाइव के दौरान ऋषभ ने ये भी बताया कि टेस्ट क्रिकेट उनका पसंदीदा फॉर्मेट है क्योंकि उसमें काफी मेहनत करनी पड़ती है.

ये भी पढ़ें

रिकी पॉन्टिंग मुझे दिल्ली कैपिटल्स में खेलने की पूरी आजादी देते हैं: रिषभ पंत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget