एक्सप्लोरर

Shoaib Akhtar: PCB और मोहम्मद आमिर पर शोएब अख्तर ने निकाली भड़ास, कहा- इस खिलाड़ी ने मुल्क के लिए नहीं सोचा...

Mohammad Amir International Return: शोएब अख्तर ने कहा कि आपने जो गलती की थी उसकी सजा आपको मिली थी. आपने पाकिस्तान क्रिकेट (Pakistan Cricket) पर कोई अहसान नहीं किया.

Shoaib Akhtar On Mohammad Amir: पिछले दिनों पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में कई फेरबदल हुए. रमीज राजा की जगह नजम सेठी PCB के चैयरमैन बने. वहीं, इसके बाद कयास लग रहे हैं कि इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) फिर पाकिस्तानी टीम के लिए खेल सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद आमिर से बात की है, लेकिन मोहम्मद आमिर की वापसी के कयासों के बीच शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और मोहम्मद आमिर पर जमकर बरसे.

'मेरी राय में यह सही तरीका नहीं है'

शोएब अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) को ऐसा नहीं करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि पीसीबी ने मोहम्मद आमिर को फोन कर उनसे यह जानना चाहा कि क्या वह इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं? मेरी राय में यह सही तरीका नहीं है. पीसीबी चैयरमैन नजम सेठी (Najam Sethi) ने मोहम्मद आमिर को फोन कर क्रिकेट में वापसी पर बात की थी. वहीं, इसके बाद नजम सेठी ने कहा कि अगर मोहम्मद आमिर अपनी रिटायरमेंट खत्म करते हैं तो वह पाकिस्तान टीम के लिए दोबारा खेल सकते हैं.

'PCB मैनेजमेंट मेरे से 12 साल तक गुस्सा रहा'

रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा कि मुझे अतीत में टीम से बाहर किया गया. पीसीबी मैनेजमेंट (PCB Management) मेरे से तकरीबन 12 सालों तक गुस्सा रहा, लेकिन इसका कतई मतलब नहीं था कि क्रिकेट छोड़ दूं. हमें यही सोचना चाहिए कि पाकिस्तान की जरूरत क्या है? यह मोहम्मद आमिर की गलती है.

'आपने पाकिस्तान क्रिकेट पर कोई अहसान नहीं किया'

शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने कहा कि मोहम्मद आमिर हमेशा इंटरव्यू में जाते हैं और कहते हैं कि उन्होंने क्रिकेट में निवेश किया है और वह अतीत में अपनी गलती की सजा मुकम्मल कर चुके हैं, लेकिन मेरा मानना है कि आपने कुछ गलती की थी और उसी की सजा आपको मिली थी. आपने पाकिस्तान क्रिकेट (Pakistan Cricket) पर कोई अहसान नहीं किया. साथ ही उन्होंने कहा कि मोहम्मद आमिर को वापस लौटना था, जो देश ने आपको दिया. मुल्क आपसे यही उम्मीद कर रहा था.

'मोहम्मद आमिर के परफॉर्मेंस में क्या स्पेशल था?'

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने कहा कि मोहम्मद आमिर का परफॉर्मेंस साल 2017 तक ठीक-ठाक थी. खासकर, चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में उन्होंने कमाल की परफॉर्मेंस दी, लेकिन उसके बाद आपने क्या किया? मोहम्मद आमिर के अगले 15-20 वनडे मैच देख लें उनके परफॉर्मेंस में क्या स्पेशल था? 

ये भी पढ़ें-

R Sridhar Autobiography: जब एमएस धोनी ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को दिया अल्टीमेटम, कहा- सिर्फ ऐसे खिलाड़ियों का होगा वर्ल्ड कप के लिए चयन

इस साल ये 5 भारतीय खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से ले सकते हैं संन्यास, लंबे वक्त से नहीं हुई टीम इंडिया में वापसी

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को...
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget