एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप टीम में होगा बदलाव? शिवम दुबे के खराब आंकड़े बने 'मुसीबत', अब इस फिनिशर को मिलेगा मौका

IPL 2024: शिवम दुबे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम में पावर हिटिंग के लिए चुने गए थे. मगर उनका घटिया प्रदर्शन उन्हें टीम से बाहर कर सकता है.

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 30 अप्रैल के दिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का एलान किया था. रोहित शर्मा को उस टीम का कप्तान और हार्दिक कप्तान को उपकप्तान नियुक्त किया गया था. स्क्वाड में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत समेत कई नामी खिलाड़ियों को जगह दी गई. इन्हीं में से एक नाम शिवम दुबे का भी रहा, जिन्होंने आईपीएल 2024 सीजन में 396 रन बनाए. उन्होंने इस सीजन 3 अर्धशतकीय पारियां भी खेलीं. कप्तान रोहित शर्मा का स्पष्ट कहना था कि दुबे का सिलेक्शन इसी आधार पर हुआ है कि वो मिडिल ओवरों में पावर हिटिंग के अलावा गेंदबाजी भी कर सकते हैं. मगर टीम इंडिया में चयन होने के बाद दुबे का प्रदर्शन बहुत बेकार रहा है.

शिवम दुबे के खराब आंकड़े

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा होने से पहले शिवम दुबे ने आईपीएल 2024 में 9 मैच खेलते हुए 58.33 की लाजवाब औसत से 350 रन बना लिए थे. ये भी अच्छी बात रही कि वो 172.4 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे. ऐसा लगने लगा था जैसे दुबे वाकई में भारत के मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे रहे होंगे. मगर लीग स्टेज के आखिरी 5 मैचों में दुबे फिसड्डी साबित हुए हैं.

शिवम दुबे ने पिछले 5 मैचों में केवल 46 रन बनाए हैं, जिनमें उनका सर्वाधिक स्कोर 21 रन रहा जो गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में आया था. आखिरी 5 मैचों में उनका औसत 58.3 से 36 पर आ गया है. जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ CSK को जीत की सख्त जरूरत थी तब भी दुबे जिम्मेदारी नहीं उठा पाए. दुबे ने RCB के खिलाफ मैच में 15 गेंद खेलीं, जिनमें वो केवल 7 रन बना पाए.

कौन करेगा दुबे को रिप्लेस?

बता दें कि ICC ने अनुमति दी हुई है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शामिल टीम 25 मई तक अपने-अपने स्क्वाड में बदलाव कर सकती हैं. ऐसे में शिवम दुबे का घटिया प्रदर्शन उन्हें वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही टीम से बाहर कर सकता है. अगर ऐसा हुआ तो सबसे बड़ा सवाल होगा कि उन्हें किस खिलाड़ी से रिप्लेस किया जाएगा. बता दें कि रिंकू सिंह को वर्ल्ड कप के लिए 15 खिलाड़ियों में तो नहीं, लेकिन रिजर्व खिलाड़ियों में चुना गया था. रिंकू ने पिछले करीब एक साल में भारत के लिए टी20 मैचों में 89 के औसत से 356 रन बनाए हैं. उनका होना भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूत बना रहा होगा.

यह भी पढ़ें:

अभिषेक शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप टीम में किया जाएगा शामिल? पैट कमिंस के बयान के बाद फैंस कर रहे अपील

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget