एक्सप्लोरर

श्रीलंका दौरे के लिए इस दिग्गज खिलाड़ी को बनाया जा सकता है टीम इंडिया का कप्तान

भुवनेश्वर कुमार, पृथ्वी शॉ, हार्दिक पांड्या और ईशान किशन इस सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं. तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज 13 जुलाई से एक ही आयोजन स्थल पर होगी.

नई दिल्ली: ओपनर शिखर धवन इस साल जुलाई में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं. भारत को सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करना है लेकिन शीर्ष खिलाड़ियों के उसी समय टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड में व्यस्त होने के कारण धवन को टीम की कमान सौंपी जा सकती है.

भुवनेश्वर कुमार, पृथ्वी शॉ, हार्दिक पांड्या और ईशान किशन इस सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं. तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज 13 जुलाई से एक ही आयोजन स्थल पर होगी. टीम को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन समझा जाता है कि भारत के लिए सीमित ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले तथा हाल ही में आईपीएल के लिए चुने गए खिलाड़ियों को इसमें जगह मिल सकती है.

ईशान और सूर्यकुमार यादव को मिल सकती है जगह

ईशान और सूर्यकुमार यादव जिन्होंने आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस के लिए तथा इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में काफी अच्छा किया था इन्हें भी टीम में शामिल किया जा सकता है. युवाओं में स्पिनर राहुल चाहर, तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को भी इंडियन टीम में जगह मिल सकती है जबकि राहुल के भाई दीपक चाहर को भी मौका मिल सकता है.

सकारिया और देवदत्त भी हो सकते हैं टीम इंडिया का हिस्सा

सकारिया ने आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और सात मैचों में सात विकेट लिए थे. रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी धवन और शॉ के अलावा तीसरे ओपनर के तौर पर श्रीलंका जा सकते हैं. पांच में से चार चयनकर्ताओं से आईएएनएस ने टीम को लेकर जानने की कोशिश की लेकिन अबतक उनकी ओर से जवाब नहीं आया है. अनुभव को देखते हुए धवन भारत की कमान संभालने के लिए उपयुक्त खिलाड़ी हैं और एक तथ्य यह भी है कि उन्होंने अपने राज्य दिल्ली की टीम की कमान संभाल हुई है.

35 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत के लिए अबतक 34 टेस्ट, 142 वनडे और 65 टी20 मुकाबले खेले हैं. धवन दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस साल आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. उन्होंने आठ मैचों में 54.38 के औसत से 380 रन बनाए थे.

धवन और शॉ ने दिल्ली को ओपनिंग साझेदार के रूप में मजबूती दी थी. दिल्ली की टीम आईपीएल 2021 के स्थगित होने से पहले अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर थी. रोहित शर्मा के कप्तानी में 2018 में हुई निदहास ट्रॉफी में धवन ने उपकप्तानी संभाली थी. उस टूर्नामेंट के कुछ खिलाड़ी अब भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं जो इंग्लैंड जाएंगे.

वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, लोकेश राहुल और शार्दुल ठाकुर निदहास ट्रॉफी में भारतीय टीम का हिस्सा थे और अब ये सभी रोहित के साथ टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. 20 सदस्यीय भारतीय टीम को कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड के विरूद्ध पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना होना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget