एक्सप्लोरर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर बोले, 'विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ बिना खेले सरेंडर ना करे भारत'

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना चाहिए क्योंकि बिना खेले इसे भारत की हार कहा जाएगा.

भारत के खिलाफ 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए. आतंकवाद को रोकने के लिए लगातार बनाए जा रहे चौतरफा दबाव के बाद पाकिस्तान की सरकार नींद से जागी है. पाकिस्तान ने 2008 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के नेतृत्व वाले जमात-उद-दावा और फलह-ए-इंसानियत फाउंडेशन पर बैन लगाने का आदेश दिया है.

जहां भारत व्यापारिक तौर पर और वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है. वहीं देश के अंदर से ऐसी भी आवाज़ें उठ रही हैं भारत को क्रिकेट के मैदान पर भी पाकिस्तान का बहिष्कार करना चाहिए. भले ही भारत, पाकिस्तान के साथ लंबे समय से द्वीपक्षीय सीरीज़ नहीं खेल रहा. लेकिन फिर भी आईसीसी के टूर्नामेंट में दोनों टीमों के मैच देखने को मिलते हैं.

ऐसे जहां देश के अंदर ऐसी आवाज़ें उठ रही है कि भारत को इसी साल इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप में पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए. वहीं कांग्रेस पार्टी के सांसद शशि थरूर ने इसके खिलाफ बयान दिया है. उनकी राय में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना चाहिए क्योंकि बिना खेले इसे भारत की हार कहा जाएगा.

शशि थरूर ने एएनआई से कहा कि '1999 कारगिल वार के वक्त भी भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्वकप का मैच खेला था और उसे जीता भी था. पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलने से दो चीजें होंगी. यह आत्मसमर्पण से भी बदतर होगा क्योंकि यह एक लड़ाई के बिना हार होगी.' 

आपको बता दें कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ विश्वकप 2019 में जून महीने के मध्य में मैनचेस्टर में मुकाबला खेलना है. 

आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देख रही दो सदस्यीय प्रशासकों की समिति (सीओए) शुक्रवार को नई दिल्ली में बैठक करेगी, जिसमें वह इसी साल इंग्लैंड में होने वाले वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के साथ खेलने या नहीं खेलने पर चर्चा कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
क्या है आकिब नबी की खासियत? श्रीलंका सीरीज से पहले दुनिया में हो रही चर्चा
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget